फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा 2017: आज चंद्रमा बना रहा है खास योग, इन 4 राशि वालों को होगा लाभ

Sat, 30 Sep 2017 03:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 30 Sep 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2017 dussehra 2017 anand yoga will effect 4 rashi or zodiac on this vijayadashami

देशभर में 30 सितंबर शनिवार को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व इस बार कई लोगों की जिंदगी में आनन्द लाने वाला है। विजयदशमी यानी दशहरे पर इस बार आनन्द योग बन रहा है। शुक्रवार को चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ आनंद योग भी बन रहा है। ये योग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा। जा‌निए किन राशियों पर होगा इस योग का असर 



ये भी पढ़ें- दशहरा 2017: 47 मिनट का रहेगा विजय मु‌हूर्त, इस तरह से करें पूजा

कर्क राशिः वित्तीय क्षेत्र से मिलेगी अच्छी खबर

dussehra 2017 dussehra 2017 anand yoga will effect 4 rashi or zodiac on this vijayadashami
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

आज आपको वित्तीय क्षेत्र से अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। यदि आप कार्यक्षेत्र में किसी पदाेन्नति का इंतजार कर रहे हैं या किसी नए व्‍यापारिक प्रस्ताव पाने की उम्मीद कर रहे हैं तो आज इस काम में आ रही आपकी सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी। आपको अपने परिवार और दोस्तों से जो मदद मिली है, उसके लिए उन्हें धन्यवाद कहना न भूलें। बस आपको ऑफिस में अपना ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए। 

स‌िंह राश‌िः खुशखबरी मिलने की संभावना

dussehra 2017 dussehra 2017 anand yoga will effect 4 rashi or zodiac on this vijayadashami
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign

आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप पूरे दिन बहुत अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में पंख फैलाने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने ऊपर नजर डाल लेनी चाहिए। आपका मन इस समय अपने काम में नहीं लग रहा है, जिसके कारण आप कुछ उदास भी हैं। आज आप अपना बजट बढ़ा सकते हैं एवं आपके पास आगामी योजनाओं के लिए कुछ धनराशि उपलब्ध होनी चाहिए। इस बची राशि को आप बैंक में रखिये, जहां इसकी आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्‍च‌िक राश‌िः आर्थिक क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी उपलब्धि

dussehra 2017 dussehra 2017 anand yoga will effect 4 rashi or zodiac on this vijayadashami
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign

आज सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक‌ मामले और निवेश के क्षेत्र में आप काफी दिनों से हतोत्साहित थे, लेकिन आज दशमी को आपमें एक सकारात्मक उत्साह‌ नजर आएगा। इसका इस्तेमाल अपनी तरक्की में कीजिए। 

ये भी पढ़ें- दशहरा 2017: अंतिम समय में रावण ने लक्ष्मण को बताए थे जीवन के 3 अहम राज

विज्ञापन

मकर राश‌िः अचानक लाभ होने की उम्मीद

dussehra 2017 dussehra 2017 anand yoga will effect 4 rashi or zodiac on this vijayadashami
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign

आज अचानक कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। इस तरह आप देखेंगे कि आपके पास जो चीजें कल तक नहीं थीं वो आज हो गईं। हो सकता है, शेयर बाजार से आपको आज बड़ी आमदनी हो गई या फिर कहीं से आपको उपहार के रूप में कोई ऐसी बड़ी रकम मिल गई जिसकी आप सोच भी नहीं सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed