{"_id":"664af7341a938cadc4087e7b","slug":"chanakya-niti-what-to-do-when-you-have-no-motivation-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: जब चारों ओर दिखें परेशानी, तो चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: जब चारों ओर दिखें परेशानी, तो चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 20 May 2024 01:06 PM IST
सार
Staying Positive During Difficult Times: जीवन में सबसे बड़ा गुरु समय होता है। यह हम सभी को बहुत कुछ सिखाता है, इसके द्वारा सिखाई गई चीजें व्यक्ति को जीवन भर याद रहती है
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Niti for life
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Staying Positive During Difficult Times: जीवन में सबसे बड़ा गुरु समय होता है। यह हम सभी को बहुत कुछ सिखाता है, इसके द्वारा सिखाई गई चीजें व्यक्ति को जीवन भर याद रहती है। इंसान इच्छाओं पर नियंत्रण, धैर्यवान और स्वयं का सम्मान वक्त के साथ सीखता है। जीवन में बुरा समय हमेशा अच्छे वक्त की कीमत बताता है, इसलिए इसे हमेशा याद रखना चाहिए। यह समय आपको आगे बढ़ने मे सहायता करता है।
जीवन में संकटकाल के समय का जिक्र चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में किया है। इन नीतियों का ध्यान हमे हमेशा रखना चाहिए। उनका मानना है कि संकट के समय में इंसान के पास अवसर कम और चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। ऐसी ही कई अन्य बातों का उल्लेख चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में किया है, आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
2 of 5
Chanakya Niti for life
- फोटो : istock
ठोस रणनीति का निर्माण
अपने बुरे समय में हमेशा एक ठोस रणनीति का निर्माण करना चाहिए। इस नीति के माध्यम से किसी सही फैसले तक पहुंचने में आसानी होती है। बुरे समय में ठोस रणनीति से कार्य करने पर अंत में विजय आपकी होती है।
3 of 5
Chanakya Niti for life
- फोटो : Istock
धन का प्रबंधन
व्यक्ति को हमेशा धन की बचत करनी चाहिए, ये बचत हमेशा बुरे समय में काम आती है। चाणक्य नीति के अनुसार अगर धन का प्रबंधन ठीक तरीके से किया जाए, तो व्यक्ति बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chanakya Niti for life
- फोटो : istock
सेहत का ध्यान
आपकी सेहत सबसे बड़ा हथियार है, इसे हमेशा स्वस्थ रखें। चाणक्य नीति के अनुसार संकटकालीन परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आप स्वस्थ रहेंगे, तो बुरे से बुरे समय से आसानी से निकल पाएंगे। साथ ही इसका आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Chanakya Niti for life
- फोटो : istock
परिवार का हमेशा रखें ध्यान
समय अच्छा हो या बुरा हो अपने परिवार के बारे में सर्वप्रथम सोचना चाहिए। चाणक्य के अनुसार बुरे समय में परिवार आपकी ढाल बनकर खड़ा रहता है। ऐसे में किसी भी फैसले का निर्माण बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए। उसका प्रभाव किस पर कैसा होगा, इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।