फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How to Live a Happy Life: जीवन में खुश रहने के लिए इन आदतों का करना होगा त्याग, महात्मा विदुर ने बताए सूत्र

Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
सार

Tips To Live a Happier Life: जीवन में खुश रहना कई परेशानियों का हल है, इससे कई समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को खुश रखना अपने में बड़ी चुनौती है। 

विज्ञापन
according to vidur niti these are the Tips To Live a Happier Life
जीवन में खुश रहने के लिए इन आदतों का करना होगा त्याग - फोटो : istock

Tips To Live a Happier Life: जीवन में खुश रहना कई परेशानियों का हल है, इससे कई समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को खुश रखना अपने में बड़ी चुनौती है। खुश रहने के लिए अच्छे कर्म के साथ-साथ अच्छी आदतों का होना भी बेहद जरूरी हैं। लेकिन कई बार बूरी आदतें आपकी खुशी में बाधा बनती है। इन सभी बातों का जिक्र विदुर ने अपनी नीतियों में किया है।



महात्मा विदुर की गिनती महाभारत काल के बुद्धिजीवियों में की जाती थी, वह बेहद सरल स्वभाव के थे। उनकी नीतियां आज भी युवाओं को नए मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। उनका मानना है कि कुछ आदतों के चलते व्यक्ति स्वयं को नुकसान पहुंचाता है, यदि वह इनका त्याग कर दें तो जीवन में सुख बना रहेगा। आइए इन आदतों के बारे में जान लेते हैं।

according to vidur niti these are the Tips To Live a Happier Life
vidur niti - फोटो : istock

ईर्ष्या और घृणा
किसी दूसरे व्यक्ति से ईर्ष्या करने पर व्यक्ति भीतर से कमजोर हो जाता है। ऐसे लोगों का आत्मविश्वास धीरे-धीरे कम होने लगता है। विदुर के अनुसार ईर्ष्या और घृणा व्यक्ति को खोखला बना देती हैं। इन चीजों के चलते वह अपने पास मौजूद अवसर, रिश्तें और धन सब कुछ गंवा देता है।

according to vidur niti these are the Tips To Live a Happier Life
vidur niti - फोटो : Freepik.com

क्रोध की आदत
क्रोध का व्यक्ति की सोचना की क्षमता पर असर पड़ता है, जो धीरे-धीरे मानसिक तनाव का कारण बनता है। विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को जीवन में हर बात पर क्रोध करने से बचना चाहिए। क्रोध बाढ़ की तरह अपने साथ सब कुछ बहा कर ले जाता है, इसलिए इस आदत का आज ही त्याग कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to vidur niti these are the Tips To Live a Happier Life
vidur niti - फोटो : istock

असंतोषी  
यदि कोई व्यक्ति हर काम से अंसोष रहता है और हर बात पर खुद के बारे में सोचता है, तो ऐसे लोग जीवन में खुश नहीं रह पाते है। कुछ लोग अधिक लाभ के चक्कर में अपने पास मौजूद धन से भी संतुष्ट नहीं रहते, इसलिए उनके पास धन का भी ठहराव नहीं होता है। साथ ही इससे मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है। इसलिए जो आपके पास है, जितनी मात्रा में है उसका सम्मान करें।

विज्ञापन
according to vidur niti these are the Tips To Live a Happier Life
vidur niti - फोटो : Pexel

दूसरों से उम्मीद
महात्मा विदुर के अनुसार दूसरों से उम्मीद रखने पर व्यक्ति हमेशा असफल होता है। ऐसा करने पर व्यक्ति अपने को ही ठेस पहुंचाता है। इसके अलावा केवल भाग्य के भरोसे रहने वाले लोग भी कभी आगे नहीं बढ़ पाते, इसलिए अपनी मेहन और लगन पर भरोसा करना चाहिए।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed