{"_id":"5f82d3b64b582d03f83e1f43","slug":"chanakya-niti-in-hindi-these-things-remember-to-saving-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: धनवान बनने के लिए चाणक्य की ये बातें हमेशा रखें याद","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: धनवान बनने के लिए चाणक्य की ये बातें हमेशा रखें याद
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति शास्त्र में ऐसी कई ज्ञान की बातें है जिनका पालन कर व्यक्ति सफलता की मंजिल को पा सकता है। इसमें धन-पैसे को लेकर कई नीतियों का उल्लेख किया है। चाणक्य के अनुसार, धन कमाना जितना कठिन होता है उतना ही कठिन धन को सही तरह से खर्च करना भी होता है। चाणक्य के अनुसार धन की बचत को लेकर इन बातों को हमेशा याद रखना चाहिए...
2 of 8
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है। इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए।
3 of 8
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य के मुताबिक संकट के समय धन व्यक्ति का बड़ा मित्र होता है। व्यक्ति को धन कमाने के साथ ही उसके सही इस्तेमाल की जानकारी होना भी जरूरी है। जो व्यक्ति सोच-समझकर पैसे को खर्च करते हैं उनके पास धन की कमी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है। चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है। यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन
5 of 8
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए। थोड़ी थोड़ी मात्रा में निवेश करके भी धन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।