फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार स्त्रियों के लिए बेहद खतरनाक हैं ये तीन चीजें

Wed, 07 Oct 2020 07:41 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 07 Oct 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three things are very dangerous for women According Chanakya
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति शास्त्र में मनुष्य के कल्याण के लिए कई सारे सूत्र दिए गए हैं। इन्हीं सूत्रों में चाणक्य ने स्त्रियों के लिए तीन चीजों को सबसे खतरनाक माना है। चाणक्य नीति में कहा गया है कि जिस घर में गुणवान स्त्री होती है वह घर स्वर्ग के समान हो जाता है। आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार किन तीन चीजों से स्त्रियों को हमेशा ही दूर रहना चाहिए।

Chanakya Niti in Hindi these three things are very dangerous for women According Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

अंहकार
अहंकार व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु होता है। चाणक्य के अनुसार, स्त्री को अंहकार से बचना चाहिए। अहंकार से चूर स्त्री के घर से सुख-समृद्धि धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है। उसके घर से लक्ष्मी और माता सरस्वती रूठ जाती हैं। इसलिए चाणक्य ने अंहकार को स्त्रियों के लिए बेहद खतरनाक बताया है। 

Chanakya Niti in Hindi these three things are very dangerous for women According Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

अज्ञानता
अज्ञानता स्त्री के लिए अच्छी नहीं होती है। चाणक्य के अनुसार, स्त्री को ज्ञानवान होना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि समाज निर्माण में स्त्रियों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। शिक्षित और ज्ञान से पूर्ण स्त्रियां ही इस समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं, वे इस गुण से घर को स्वर्ग बनाती हैं। जबकि स्त्री की अज्ञानता से सभ्य समाज की कल्पना करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these three things are very dangerous for women According Chanakya
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

लालच
चाणक्य के अनुसार, स्त्री को लालच से दूर रहना चाहिए। यह अवगुण स्त्री के परिवार को नष्ट कर देता है। चाणक्य के अनुसार जब स्त्री लालज करने लगती है तो वह घर की सुख शांति को नष्ट करने लगती है। लालच के कारण परिवार में गृह क्लेश देखने को मिलता है। कैकयी को भी पुत्र मोह का लालच हुआ था, जिसके कारण पूरी अयोध्या में अशांति का वातावरण छा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed