फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: जिनमें होती हैं ये 4 बातें जीवन में कभी नहीं होते हैं फेल

Wed, 14 Oct 2020 06:48 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 14 Oct 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for Success these four things makes you successful
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

Chanakya Niti for Success: चाणक्य नीति में आपको सफलता के अचूक मंत्र मिलेंगे। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित यह नीति शास्त्र बेहद ही लोकप्रिय साहित्य है। इसमें चाणक्य ने नीतियों के रूप में ऐसे सूत्र बताएं हैं जिनकी बदौलत अपने वास्तविक जीवन को सफल बनाया जा सकता है। चाणक्य नीति शास्त्र के अनुसार जिन लोगों में ये चार गुण होते हैं वे अपने जीवन में कभी भी असफल नहीं होते हैं। ये चार गुण इस प्रकार हैं-

Chanakya Niti for Success these four things makes you successful
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

1. जो सोचते हैं हमेशा सकारात्मक
सकारात्मक सोच का व्यक्ति बड़ी से बड़ी चुनौती को आसानी से हराने में सक्षम होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति कठिन परिस्थिति में चुनौतियों से घबराकर बैठ जाता है वह कभी भी सफल नहीं होता है। परंतु सकारात्मक दृष्टि का व्यक्ति ऐसे समय में चुनौतियों को मात देकर सफलता की मंजिल को प्राप्त करता है। 

Chanakya Niti for Success these four things makes you successful
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

2. जो होते हैं मेहनती
कहते हैं सबकुछ तकदीर में लिखा होता है। लेकिन परिश्रम करने वाले व्यक्ति अपनी तकदीर अपनी मेहनत से बनाते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंचता है वह बहुत ही मेहनती होता है। सफल व्यक्ति मेहनत करना कभी भी नहीं छोड़ता है। जो भाग्य के भरोसे बैठ जाते हैं उन्हें सफलता कभी नहीं मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for Success these four things makes you successful
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

3. जो रहते हैं सक्रिय
निष्क्रियता इंसान को सफलता से कोषों दूर रखती है। लेकिन जो व्यक्ति सक्रिय होता है। अपने कार्य को लेकर तत्परता दिखाता है। वह व्यक्ति जरूर सफलता की ऊंचाई को छूता है। अगर आप जिंदगी में सफलता चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने क्षेत्र में सक्रिय बने रहें।

विज्ञापन
Chanakya Niti for Success these four things makes you successful
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

4. जो रिश्तों को बनाते हैं मजबूत
कार्यक्षेत्र में सभी के साथ अच्छे संबंध बनाना अपने आप में एक शानदार कला है। हर किसी में ऐसी शानदार कला नहीं होती है। लेकिन जिसके पास होती है वही सफल माना जाता है। चाणक्य का मानना है कि आप जिस क्षेत्र में कार्य कर अपना सिक्का जमाना चाहते हैं आपको उस क्षेत्र के लोगों से अच्छे संबंध स्थापित करने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed