Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता कहा जाता है, उनकी उपासना से साधक को बल बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में गौरी पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है, क्योंकि वह सभी की समस्याओं का निवारण करते हैं। माना जाता है कि बुधवार के दिन उनकी पूजा करने और मोदक का भोग लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं ये भी कहा जाता है कि छात्रों को गणेश जी की उपासना अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि वह बुद्धि के दाता है और उनकी कृपा से करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। पूजा के दौरान आरती के साथ-साथ गजानन के मंत्र का जाप जरूर करें, यह बहुत शुभ होता है। ऐसे में आइए इन मंत्रों के बारे में जानते हैं...
Budhwar Ke Upay: बुधवार को इन मंत्रों का करें जाप, करियर में मिल सकती है तरक्की
Budhwar Ke Upay: सप्ताह में बुधवार का दिन गौरी पुत्र गणेश की उपासना को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।'
त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं।
विघ्नशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥
गजाननाय पूर्णाय साङ्ख्यरूपमयाय ते ।
विदेहेन च सर्वत्र संस्थिताय नमो नमः ॥
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र,वक्रतुंड,गणपति गुरु गणेश
ग्लौम गणपति,ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।