फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: सफलता के लिए विद्यार्थियों को आचार्य चाणक्य ने दिए हैं ये पांच सूत्र

Wed, 15 May 2024 06:38 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 15 May 2024 06:38 AM IST
सार

Chanakya Niti For Students: जीवन में सबसे खूबसूरत समय विद्यार्थी होने का होता है। इस दौरान समय का सदुपयोग करने पर विद्यार्थी सफलता के शिखर तक आसानी से पहुंचता है।

विज्ञापन
Acharya Chanakya has given these 5 mantras for students
Chanakya Niti For Student - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti For Students: विद्यार्थी जीवन में समय बेहद कीमती होता है। समय का सदुपयोग विद्यार्थियों की सफलता की पहली सीढ़ी है। छात्र जीवन में किए गए कठिन प्रयास उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं, इसलिए हमेशा सभी कार्यों को पूर्ण करने के लिए योजनाओं का निर्माण करना चाहिए। कौटिल्य जैसे महत्वपूर्ण शास्त्र की रचना करने वाले आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर आयाम और पहलुुुओं के बारे में उल्लेखनीय सूत्र दिए हैं। चाणक्य ने विद्याथियों की सफलता के लिए भी कई महत्वपूर्ण सूत्र दिए हैं जिन्हें कोई भी छात्र यदि अपने जीवन में उतारता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के सफलता के सूत्रों के बारे में। 

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में विद्यार्थियों के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। वे विद्यार्थियों के जीवन और उनके समय को अनमोल मानते हैं। विद्यार्थियों को वे अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह देते हैं। लक्ष्य के प्रति निरंतर परिश्रम करते हैं, तो उसे हासिल करना आसान है। ऐसी ही कई अन्य बातों का जिक्र नीति शास्त्र में किया गया है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Acharya Chanakya has given these 5 mantras for students
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

परिश्रम
किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए परिश्रम अनिवार्य है। बिना परिश्रम के सफलता हासिल करना अंसभव है। चाणक्य नीति के अनुसार विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिए, इससे लक्ष्य की प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

Acharya Chanakya has given these 5 mantras for students
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

गुरु का सम्मान
चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों को हमेशा गुरु की बातों का मान रखना चाहिए। वे कहते हैं कि प्रश्न उत्तर करने के साथ-साथ जीवन की सीख भी अपने गुरु से ही लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Acharya Chanakya has given these 5 mantras for students
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

लक्ष्य निर्धारित करें
मेहनत और परिश्रम करने के लिए किसी मार्ग का होना बेहद जरूरी है। चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों को हमेशा लक्ष्य को पूरा करने के लिए योजना बनानी चाहिए और इसे गंभीरता से लेना चाहिए ताकि हर स्तर पर आने वाली समस्याओं का सामना आसानी से किया जा सके।  

विज्ञापन
Acharya Chanakya has given these 5 mantras for students
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

अनुशासन का पालन करें
सफलता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए। किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए उचित सारणी बनानी चाहिए । खेलकूद से लेकर पढ़ाई तक सभी कार्यों इसके अनुसार पूर्ण करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed