फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidur Niti: आचार्य विदुुर की ये बातें जिंदगी में कभी शर्मिंदा नहीं होने देंगी, हमेशा मिलता रहेगा आदर और सम्मान

Tue, 14 May 2024 05:41 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 14 May 2024 05:41 PM IST
सार

Vidur Niti For Life: महात्मा विदुर बहुत ज्ञानी और सरल स्वभाव के थे। उन्हें महाभारत के लोकप्रिय पात्रों में से एक माना जाता है। महात्मा विदुर की गणना महान विद्वानों में की जाती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार वह हमेशा सत्य बोलते थे और महाभारत के युद्ध से पहले उन्होंने धृतराष्ट्र को परिणामों से अवगत करा दिया था। 

विज्ञापन
Follow these things of Vidur Niti everyone will respect you
Vidur Niti For Life - फोटो : istock

Vidur Niti For Life: महात्मा विदुर बहुत ज्ञानी और सरल स्वभाव के थे। आचार्य महाभारत के लोकप्रिय पात्रों में से एक मानें जाते हैं। महात्मा विदुर की गणना महान विद्वानों में की जाती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार वह हमेशा सत्य बोलते थे और महाभारत के युद्ध से पहले उन्होंने धृतराष्ट्र को परिणामों से अवगत करा दिया था। आज भी लोग महात्मा विदुर की नीतियों का पालन करते हैं।



दरअसल, हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहता है। सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण अक्सर शर्मिंदा तो होना ही होता है बल्कि उसके आदर और सम्मान में भी कमी होती रहती है। 

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गशन का होना बेहद जरूरी है। इसलिए विदुर नीति का पालन करने की सलाह दी जाती है। इस नीति में कुछ ऐसी बातों का जिक्र है, जो व्यक्ति के सम्मान को बढ़ाने में सहायता करती है। 

Trending Videos
Follow these things of Vidur Niti everyone will respect you
Vidur Niti For Life - फोटो : istock

सत्य की राह
एक झूठ कई दूसरी असत्य बातों को जन्म देता है। झूठ बोलने वाले व्यक्ति की छवि को सदा नुकसान पहुंचता है। असत्य भाषण करने वाले व्यक्ति को समाज और अपनेे आसपास के परिवेश में ना केवल शर्मिंदा होना होता है बल्कि उसकेे मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। आचार्य विदुुर जीवन में सम्मान  और प्रतिष्ठा को बहुत महत्व देते हैं। महाभारत के इस लोकप्रिय पात्र के अनुसार व्यक्ति को उसके जीवन में सदा ही सत्य कहना चाहिए क्योंकि इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। 

Follow these things of Vidur Niti everyone will respect you
Vidur Niti For Life - फोटो : istock

दयालु स्वभाव
विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव पर ही उसका सम्मान निर्भर करता है। वे कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा दयालु स्वभाव का होना चाहिए क्योंकि ऐसे लोगों को समाज में हर कोई पसंद करता है। अपने स्वभाव के अनुसार ही व्यक्ति समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा को अर्जित करता है। करुणा, दया और संवेदना जैसे गुण किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके चरित्र का निर्माण करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Follow these things of Vidur Niti everyone will respect you
Vidur Niti For Life - फोटो : istock

इंद्रियों पर नियंत्रण
विदुर नीति के अनुसार इंद्रियों पर नियंत्रण कर के मनुष्य अच्छे चरित्र का निर्माण करता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण कर लेता है, तो उसे हमेशा सफलता मिलती है।

विज्ञापन
Follow these things of Vidur Niti everyone will respect you
Vidur Niti For Life - फोटो : istock

ज्ञान का होना
महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति के पास हमेशा सही ज्ञान होना चाहिए। जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए ज्ञान से भरा होना जरूरी होता है। ज्ञानी लोगों का हमेशा समाज में सम्मान किया जाता है। इन लोगों की सहायता से कुछ लोगों को सही मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed