15 जनवरी 2019 से पहले शाही स्नान के साथ प्रयागराज में कुम्भ का जयघोष शुरू हुआ, विश्वभर में अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए प्रसिद्द कुम्भ में शामिल होने के लिए देश-विदेश से सैलानी आते हैं और आस्था के इस माहौल में पुण्य-प्राप्ति के गोते लगाते हैं, लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे है जो इस कुम्भ में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश कुम्भ-दर्शन का लाभ नहीं उठा पाते हैं, तो ऐसे में आप कुछ उपायों की मदद से कुम्भ के इस पुण्य को प्राप्त का सकते हैं।
हाथ में नारियल, फूल व जल लेकर इस मंत्र का जाप करे, इसके बाद आचमन करते हुए गणेश, गंगा, यमुना, सरस्वती, त्रिवेणी, माधव, वेणीमाधव और अक्षयवट की स्तुति करें। इस मंत्र से आचमन करें- "ॐ केशवायनमः ॐ माधवाय नमः ॐ नाराणाय नमः" का जाप करें।
जब तक कुंभ चल रहा हैं तब तक प्रतिदिन एक वक्त का सादा भोजन करें और मन शांत रखे।
आप किसी योग्य व्यक्ति को दान दे सकते हैं। इस दान में अन्यदान, वस्त्रदान, तुलादान, फलदान, तिल या तेलदान कर सकते हैं।
नहाने के पानी में प्रतिदिन हल्दी और बेसन का उपयोग करे, स्नान करने के बाद सुबह-शाम संध्यावंदन करते समय भगवान विष्णु का ध्यान करें और इस मंत्र से निम्न मंत्र-क्रिया से स्वयं को पवित्र करें। संध्यावंदन का मंत्र : "ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थांगतोपि वा। यः स्मरेत पुण्डरीकांक्ष से बाह्याभ्यंतरः शुचि।