{"_id":"57d24e714f1c1ba83031afc2","slug":"why-should-chant-radha-name-before-sri-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण ने कहा है, इसलिए राधा का नाम पहले लेना चाहिए","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
श्री कृष्ण ने कहा है, इसलिए राधा का नाम पहले लेना चाहिए
Sun, 11 Sep 2016 09:16 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
राध्ााकृष्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आपने देखा और सुना होगा कि अक्सर लोग कृष्ण राधा की बजाय राधा कृष्ण का नाम लेते हैं, यानी कृष्ण से पहले राधा का नाम लिया जाता है। इसके पीछे एक बड़ा रहस्य छुपा हुआ जिसका जिक्र स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने किया है। श्री कृष्ण कहते हैं कि जो व्यक्ति राधा का नाम नहीं लेता है सिर्फ कृष्ण-कृष्ण रटता रहता है वह उसी प्रकार अपना समय नष्ट करता है जैसे कोई रेत पर बैठकर मछली पकड़ने का प्रयास करता है।
श्री कृष्ण ने कहा है, इसलिए कृष्ण से पहले राधा का नाम लेना चाहिए
2 of 6
जनमाष्टमी
श्रीमद् देवीभाग्वत् नामक ग्रंथ में उल्लेख मिलता है कि जो भक्त राधा का नाम लेता है भगवान श्री कृष्ण सिर्फ उसी की पुकार सुनते हैं। इसलिए कृष्ण को पुकारना है तो राधा को पहले बुलाओ। जहां श्री भगवती राधा होंगी वहां श्रीकृष्ण खुद ही चले आएंगे।
श्री कृष्ण ने कहा है, इसलिए कृष्ण से पहले राधा का नाम लेना चाहिए
3 of 6
कृष्ण
पुराणों के अनुसार भगवान कृष्ण स्वयं कहते हैं कि राधा उनकी आत्मा है। वह राधा में और राधा उनमें बसती है। कृष्ण को पसंद है कि लोग भले ही उनका नाम नहीं लें लेकिन राधा का नाम जपते रहें। इस नाम को सुनकर भगवान श्री कृष्ण अति प्रसन्न हो जाते हैं। इसका उल्लेख श्री कृष्ण जी ने नारद से किया है। इस संदर्भ में कथा है कि व्यास मुनि के पुत्र शुकदेव जी तोता बनकर राधा जी के महल में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कृष्ण ने कहा है, इसलिए कृष्ण से पहले राधा का नाम लेना चाहिए
4 of 6
jai rade
- फोटो : अमर उजाला
शुकदेव जी हमेशा राधा-राधा रटा करते थे। एक दिन राधा ने शुकदेव जी से कहा कि अब से तुम सिर्फ कृष्ण-कृष्ण नाम जपा करो। शुकदेव जी ऐसा ही करने लगे। इन्हें देखकर दूसरे तोता भी कृष्ण-कृष्ण बोलने लगे। राधा की सखी सहेलियों पर भी कृष्ण नाम का असर होने लगा। पूरा नगर कृष्णमय हो गया, कोई राधा का नाम नहीं लेता था। एक दिन कृष्ण उदास भाव से राधा से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
श्री कृष्ण ने कहा है, इसलिए कृष्ण से पहले राधा का नाम लेना चाहिए
5 of 6
कृष्ण
रास्ते में नारद जी मिले और श्री कृष्ण के उदास चेहरे को देखकर पूछा कि प्रभु आप उदास क्यों हैं। श्री कृष्ण कहने लगे कि राधा ने सभी को कृष्ण नाम रटना सिखा दिया है। कोई राधा नहीं कहता, जबकि मुझे राधा नाम सुनकर प्रसन्नता होती है। जब राधा ने यह बात सुनी तो उनकी आंखों भर आई।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।