फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thursday Rules: गुरुवार के दिन क्यों नहीं खानी चाहिए खिचड़ी? यहां जानिए इसके पीछे की वजह

Tue, 07 Jan 2025 02:03 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 02:03 PM IST
सार

धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में गुरुवार से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन आज भी श्रद्धालु करते हैं। गुरुवार को खिचड़ी खाने की भी मनाही है। बुजुर्गों और दादी-नानी द्वारा इस दिन खिचड़ी न खाने की सलाह दी जाती है। आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं। 

विज्ञापन
why khichdi is not eaten on thursday know the reason
गुरुवार के दिन क्यों नहीं खानी चाहिए खिचड़ी - फोटो : adobe stock

Thursday Rules: सनातन धर्म में गुरुवार को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में गुरुवार से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन आज भी श्रद्धालु करते हैं। गुरुवार के दिन कुछ विशेष कार्यों को करने से मना किया गया है, जैसे सिर धोना, बाल या नाखून कटवाना, कपड़े धोना, घर में झाड़ू-पोंछा लगाना, मकड़ी के जाले साफ करना, और मांसाहार भोजन करना। इसके अलावा, गुरुवार को खिचड़ी खाने की भी मनाही है। बुजुर्गों और दादी-नानी द्वारा इस दिन खिचड़ी न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं, आइए हम आपको बताते हैं।

 

Lohri 2025 Rules: जीवन साथी के साथ पहली बार मनाने जा रहे हैं लोहड़ी, तो रखें इन 5 बातों का ध्यान

Vivah Ke Upay: विवाह में आ रही हैं अड़चने तो अपनाएं ये चार सरल उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

Sindoor Lagane Ke Niyam: इन दो दिनों में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए सिंदूर, जानें इसके सही नियम

why khichdi is not eaten on thursday know the reason
गुरुवार के दिन क्यों नहीं खानी चाहिए खिचड़ी - फोटो : adobe stock
कहा जाता है कि गुरुवार के दिन खिचड़ी में काली दाल डालकर बनाना शुभ नहीं माना जाता। वहीं, पीली दाल से बनी खिचड़ी को गुरुवार के दिन खाने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो सकता है। बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है और जीवन में सुख-शांति में कमी आ सकती है। इसके अलावा, गुरु ग्रह शिक्षा, ज्ञान, संतान सुख और वैवाहिक जीवन से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में गुरु ग्रह का कमजोर होना इन सभी पहलुओं को प्रभावित कर सकता है।
 
why khichdi is not eaten on thursday know the reason
गुरुवार के दिन क्यों नहीं खानी चाहिए खिचड़ी - फोटो : adobe stock
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन विशेष रूप से पीले रंग के वस्त्र पहनने, पीले फूल चढ़ाने और पीले भोजन का दान करने का विशेष महत्व है। यह बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने में सहायक माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग चने की दाल, हल्दी, और गुड़ का सेवन करते हैं और भगवान विष्णु की विशेष पूजा करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
why khichdi is not eaten on thursday know the reason
गुरुवार के दिन क्यों नहीं खानी चाहिए खिचड़ी - फोटो : adobe stock
इसके अलावा, गुरुवार के दिन केले का सेवन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केला भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है, इसलिए इस दिन केले का सेवन वर्जित माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन केले का सेवन करने से भगवान विष्णु का अपमान हो सकता है और इसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।
 

Diya Jalane Ke Niyam: घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से पहले जान लें इसके नियम, पड़ सकता है बुरा प्रभाव

विज्ञापन
why khichdi is not eaten on thursday know the reason
गुरुवार के दिन क्यों नहीं खानी चाहिए खिचड़ी - फोटो : adobe stock
गुरुवार के दिन इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed