फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinayak Chaturthi 2022: आज है विनायक चतुर्थी, इस विधि से करें गणेश जी की पूजा, दूर होंगे सभी संकट

Wed, 04 May 2022 10:16 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 04 May 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2022 Worship Ganesh ji with this method on Vinayak Chaturthi
विनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश जी की पूजा - फोटो : iStock

Vinayak Chaturthi 2022: प्रत्येक माह में दो चतुर्थी पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिसे संकष्टी गणेश चतुर्थी कहते हैं, वहीं दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस समय वैशाख माह चल रहा है और हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इसे वरद चतुर्थी भी कहते हैं। इस बार विनायक चतुर्थी 4 मई 2022 दिन बुधवार को पड़ रही है। चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेशजी को समर्पित है। हिंदू धर्म में गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन पूजा के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आइए आज जानते हैं विनायक चतुर्थी पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.... 

Vinayak Chaturthi 2022 Worship Ganesh ji with this method on Vinayak Chaturthi
विनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश जी की पूजा - फोटो : iStock

विनायक चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप 

 

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥


गजाननं भूतगणाधिसेवितं, कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।
उमासुतं शोकविनाशकारकम्न, मामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥

Vinayak Chaturthi 2022 Worship Ganesh ji with this method on Vinayak Chaturthi
विनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश जी की पूजा - फोटो : iStock

कहा जाता है कि गणेश जी को मोदक बेहद पसंद है, इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा लाल फूल, मोदक, दूर्वा, अक्षत्, चंदन, लड्डू, धूप, दीप, गंध आदि से करना चाहिए। साथ ही जो लोग व्रत रखते हैं, उनको व्रत कथा का पाठ करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2022 Worship Ganesh ji with this method on Vinayak Chaturthi
विनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश जी की पूजा - फोटो : istock

इस बात का ध्यान रखें कि पूजा के दौरान भगवान गणेश को दूर्वा जरुर चढ़ानी चाहिए, क्योंकि उन्हें दूर्वा बहुत अधिक पसंद है। इसके अलावा पूरे दिन फलाहारी व्रत रखकर अगले दिन व्रत का पारण करें। पारण के दिन सुबह पुनः भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा करें।

विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2022 Worship Ganesh ji with this method on Vinayak Chaturthi
विनायक चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश जी की पूजा - फोटो : istock
गणेश जी की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान 

धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा में जब आप कोई दीपक जलाते हैं, तो उसका स्थान बार-बार न बदलें और न ही उसे गणेश जी के सिंहासन पर रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed