पंचांग के अनुसार इस साल 27 फरवरी 2022, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस एकादशी विजया एकादशी कहा जाता है। विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। विजया एकादशी व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही शत्रुओं पर विजय भी प्राप्त होता है। शास्त्रों में सभी एकादशी व्रत को भगवान विष्णु का समर्पित बताया गया है। विजया एकादशी का व्रत शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार स्वयं प्रभु श्रीराम ने रावण से युद्ध करने से पहले विजया एकादशी का व्रत रखा था, इसके बाद उन्होंने लंकापति रावण का वध किया था। किसी कारण से अगर आप इस व्रत को नहीं रख पा रहे हैं, तो इस शुभ दिन में कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। इन उपायों से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
{"_id":"62174ef76850b104e9231bf3","slug":"vijaya-ekadashi-2022-your-wishes-will-be-fulfilled-by-doing-these-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijaya Ekadashi 2022: विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी सुख-शांति","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Vijaya Ekadashi 2022: विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय, मिलेगी मनचाही नौकरी और बनी रहेगी सुख-शांति
Sat, 26 Feb 2022 08:04 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:04 AM IST
विज्ञापन
मनचाही नौकरी और सुख शांति के लिए विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचाही नौकरी और सुख शांति के लिए विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें
- विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, अक्षत, धूप, दीप, गंध, रोली, चंदन, केला, फल, पंचामृत, तुलसी का पत्ता, पान, सुपारी, हल्दी आदि अर्पित करें। साथ ही इस दौरान ओम भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का उच्चारण करते रहें।
मनचाही नौकरी और सुख शांति के लिए विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय
- फोटो : iStock
एकादशी पर करें ये उपाय
नौकरी के लिए
नौकरी के लिए
- अगर आप लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो एकादशी के दिन कलश पर आम का पल्लव रख कर इस पर जौ से भरा पात्र रखें और एक दीपक जलाएं। साथ ही 11 लाल फूल, 11 फल और मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की पूजा करें। फिर 'ओम नारायणाय लक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचाही नौकरी और सुख शांति के लिए विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला।
घर में सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय
- घर में सुख समृद्धि के लिए विजया एकादशी के दिन पूजा करते समय तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें। तुलसी का पत्ता अर्पित करते समय भगवान विष्णु के समक्ष अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना रखें। कहा जाता है कि इससे नारायण बेहद प्रसन्न होते हैं, क्योंकि तुलसी उनकी प्रिय हैं।
विज्ञापन
मनचाही नौकरी और सुख शांति के लिए विजया एकादशी के दिन करें ये उपाय
- फोटो : istock
विशेष कामना के लिए करें ये उपाय
- विशेष कामना के लिए इस दिन प्रभु श्रीराम और उनके परिवार की पूजा करें। साथ ही ग्यारह केले, लड्डू, लाल फूल, ग्यारह चन्दन अगरबत्ती और ग्यारह दीपक, ग्यारह खजूर और ग्यारह बादाम चढ़ाएं। इसके बाद 'ओम सिया पतिये राम रामाय नमः’ मंत्र का जाप करें।