Vijaya Ekadashi 2022: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल 27 फरवरी, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस दिन विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को सभी व्रतों में उत्तम माना जाता है। मान्यता के अनुसार विजया एकादशी का व्रत शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। कहा जाता है कि भगवान राम ने भी रावण को हराने और युद्ध में विजय पाने के लिए विजया एकादशी व्रत रखा था। कहा जाता है कि जो व्यक्ति विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है और सच्चे मन से व्रत रखता है, उसके सभी कार्य पूरे होते हैं। साथ ही व्यक्ति अपने दुश्मनों पर भी जीत हासिल करता है। आइए जानते हैं एकादशी व्रत के महत्वपूर्ण लाभ और नियम के बारे में।
{"_id":"62187f1f5d4c9e54115c768e","slug":"vijaya-ekadashi-2022-your-every-wish-will-fulfill-by-vijaya-ekadashi-fast-just-keep-these-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijaya Ekadashi 2022: विजया एकादशी व्रत से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, बस इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Vijaya Ekadashi 2022: विजया एकादशी व्रत से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, बस इन बातों का रखें ध्यान
Fri, 25 Feb 2022 01:01 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
विजया एकादशी व्रत से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजया एकादशी व्रत से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना
- फोटो : iStock
विजया एकादशी व्रत से मिलने वाले लाभ
- विजया एकादशी व्रत बहुत ही लाभकारी होता है। इसलिए ये व्रत हर किसी को रखना चाहिए। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से विजय की प्राप्ति होती है। लंका पर विजय से पूर्व प्रभु श्रीराम ने भी विजया एकादशी व्रत विधिपूर्वक रखा था। इसके बाद उन्होंने लंकापति रावण का वध किया था।
विजया एकादशी व्रत से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना
- फोटो : iStock
- विजया एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं। इसके अलावा विजया एकादशी व्रत सभी व्रतों में उत्तम इसलिए है, क्योंकि इसको करने से यज्ञ के समान पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजया एकादशी व्रत से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना
- फोटो : istock
- विजया एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। इस व्रत को करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। वह जीवात्मा जन्म मरण के बंधन से मुक्ति हो जाती है और उसे श्रीहरि के चरणों में स्थान प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विजया एकादशी व्रत से पूरी होगी आपकी हर मनोकामना
- फोटो : istock
विजया एकादशी पर इन बातों का रखें ध्यान
- विजया एकादशी के दिन अगर उपवास रखें तो बहुत उत्तम होगा। अगर नहीं रख पा रहे तो एक वेला सात्विक भोजन ग्रहण करें। एकादशी के दिन चावल आदि का सेवन न करें। इसके अलावा क्रोध न करें, कम बोलें और आचरण पर नियंत्रण रखें।