फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay: वैकुंठ एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

Fri, 10 Jan 2025 07:44 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 Jan 2025 07:44 AM IST
सार

सनातन धर्म में वैकुंठ एकादशी को अत्यधिक पवित्र और शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके भी विष्णु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay For Good luck Wealth and Success Astro Tips in Hindi
Vaikuntha Ekadashi 2025 - फोटो : Amar Ujala

Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay: सनातन धर्म में वैकुंठ एकादशी को अत्यधिक पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन भक्तगण भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कई श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से व्रत एवं पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।



वैकुंठ एकादशी का आध्यात्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैकुंठ एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके भी विष्णु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी कल, योग्य संतान की प्राप्ति के लिए करें इस दिन बालकृष्ण की पूजा
Makar Sankranti 2025: 19 साल बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें पुण्य काल का समय
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इन 5 मंत्रों का जाप, सूर्य देव प्रसन्न होकर दूर करेंगे हर समस्या

Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay For Good luck Wealth and Success Astro Tips in Hindi
वैकुंठ एकादशी तिथि 2025 - फोटो : adobe stock
वैकुंठ एकादशी तिथि 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैकुंठ एकादशी की तिथि 09 जनवरी 2025 को दोपहर 12:22 बजे प्रारंभ होगी और 10 जनवरी 2025 को सुबह 10:19 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर व्रत 10 जनवरी 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा।
Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay For Good luck Wealth and Success Astro Tips in Hindi
आर्थिक समस्याओं के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
आर्थिक समस्याओं के लिए उपाय
वैकुंठ एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने के साथ-साथ वस्त्र और दक्षिणा देने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इस उपाय से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है और धन वृद्धि के योग बनते हैं। अगर धन संबंधित समस्याएं बनी रहती हैं, तो सफला एकादशी के दिन व्रत करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay For Good luck Wealth and Success Astro Tips in Hindi
सुख-समृद्धि पाने के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
सुख-समृद्धि पाने के लिए उपाय
इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें और तुलसी का पौधा लगाएं। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

 
विज्ञापन
Vaikuntha Ekadashi 2025 Upay For Good luck Wealth and Success Astro Tips in Hindi
करियर में उन्नति के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
करियर में उन्नति के लिए उपाय
यदि करियर में मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो वैकुंठ एकादशी के दिन भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं। हाथ में जल और पीले फूल लेकर श्रीहरि से प्रार्थना करें और "नारायण कवच" का पाठ करें। इसके बाद भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करें। इससे जल्दी ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
 

Pongal 2025 Date: साल 2025 में कब मनाया जाएगा पोंगल? यहां जानें तिथि और मकर संक्रांति से इसका संबंध





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed