फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paush Putrada Ekadashi 2025: संतान प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन करें ये उपाय, जल्द बनेंगे योग

Wed, 08 Jan 2025 11:49 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:49 AM IST
सार

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह में आने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। संतान सुख की इच्छा रखने वालों के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत और पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय करने से इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन
Paush Putrada Ekadashi 2025 Do these remedies on Putrada Ekadashi to Conceive Child
Paush Putrada Ekadashi 2025 - फोटो : Amar Ujala

Paush Putrada Ekadashi 2025 Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। दरअसल, सालभर में कुल 24 एकादशियां आती हैं। हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह में आने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। संतान सुख की इच्छा रखने वालों के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं यह व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ रखती हैं। पुत्रदा एकादशी का व्रत साल में दो बार रखा जाता है। पहली बार पौष माह में और दूसरी बार सावन माह में। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने पर संतान की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। साथ ही इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत और पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय करने से इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं।


 

Paush Putrada Ekadashi 2025 Do these remedies on Putrada Ekadashi to Conceive Child
ekadashi - फोटो : adobe stock
पौष पुत्रदा एकादशी 2025 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 जनवरी को दोपहर 12:22 बजे शुरू होगी और 10 जनवरी को सुबह 10:19 बजे समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए यह व्रत 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।
 

Magh Gupt Navratri 2025: कब से शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि? नोट कर लें तिथि और मुहूर्त

Paush Putrada Ekadashi 2025 Do these remedies on Putrada Ekadashi to Conceive Child
ekadashi - फोटो : adobe stock
पौष पुत्रदा एकादशी के उपाय

तुलसी माला से मंत्र जाप करें

तुलसी के पत्तों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ‘ॐ देवकीसुत गोविंद वासुदेव जगत्पते, देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’ मंत्र का तुलसी की माला से जाप करने पर संतान सुख की कामना पूरी होती है।

विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और संतान सुख प्राप्ति के योग बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Paush Putrada Ekadashi 2025 Do these remedies on Putrada Ekadashi to Conceive Child
ekadashi - फोटो : adobe stock
भगवान विष्णु को चढ़ाएं पीले फूल
भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अत्यंत प्रिय होते हैं। इस दिन उन्हें पीले फूल अर्पित करने से संतान सुख और पारिवारिक आनंद का आशीर्वाद मिलता है।

दान-पुण्य करें:
एकादशी व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को इस दिन दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
 

Lord Hanuman: पूरे शरीर पर सिंदूर धारण क्यों करते हैं बजरंगबली? जानें हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर


 
विज्ञापन
Paush Putrada Ekadashi 2025 Do these remedies on Putrada Ekadashi to Conceive Child
ekadashi - फोटो : adobe stock
पौष पुत्रदा एकादशी का महत्व
मान्यता है कि पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन गाय को चारा खिलाना भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह व्रत पारिवारिक सुख-शांति और संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

Pongal 2025 Date: साल 2025 में कब मनाया जाएगा पोंगल? यहां जानें तिथि और मकर संक्रांति से इसका संबंध

Islamic Festival Calendar 2025: कब मनाई जाएगी ईद, मुहर्रम, रमजान? यहां देखें मुस्लिम त्योहारों की पूरी लिस्ट




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed