फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Unbelievable Traits of People Born in July

जुलाई माह में जन्म लेने वाले होते हैं इन बातों में खास

Thu, 02 Jul 2020 07:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 02 Jul 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
Unbelievable Traits of People Born in July
जुलाई माह में जन्म लेने वाले होते हैं इन बातों में खास - फोटो : Pixabay

जुलाई माह शुरू हो गया है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, व्यक्ति के जन्म का महीना उसके स्वभाव और गुण एवं दोष के बारे में बताता है। जुलाई माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति स्वभाव से चंचल होते हैं। इनके अंदर कई प्रकार की विशेषताएं पाई जाती हैं। आइए जानते हैं जुलाई माह में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में और कौन-कौन सी खूबियां होती हैं।

विज्ञापन

  • होता है ऐसा स्वभाव

जिन लोगों का जन्म जुलाई माह में होता है। वे लोग स्वभाव से मूडी होते हैं। उनका मिजाज एकदम से बदल जाता है। उदाहरण के तौर पर इस महीने जन्म लेने वाले लोग अचानक ही खुश होने लग जाते हैं और अचानक से ही इन्हें गुस्सा भी आ जाता है। इनके इस स्वभाव के कारण कई बार लोग इनसे नाराज भी हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • इन क्षेत्रों में लेते हैं अधिक रुचि

जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोगों को पत्रकारिता, सिनेमा और खेल में अधिक रूचि होती है। यदि आप इन क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं तो इसमें अधिक सफलता पाते हैं। वहीं यदि आप किसी तरह का कारोबार करते हैं तो आप में उस कारोबार को ऊचांईओं में पहुंचाने की क्षमता होती है। अपने लक्ष्य को लेकर आपके जेहन में स्पष्टता होती है।

विज्ञापन

  • वाणी में होती है मिठास

जुलाई माह में जन्मे लोग सरल और मीठा बोलते हैं। अपनी मीठी वाणी से आप लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। आपकी सरलता समाज में आपको अच्छी पहचान दिलाती है। परंतु कईबार लोग आपकी इस सरलता का लाभ लेने का प्रयास करते हैं जिससे आपको हानि का सामना भी करना पड़ता है।   

  • दूसरों की भलाई के लिए रहते हैं तत्पर

जुलाई माह में जन्मे व्यक्ति सबकी भलाई की सोचते हुए आगे बढ़ने में बहुत यकीन करते हैं, इस कारण घर में तो सबके लाड़ले होते ही हैं, समाज में भी इन्हें सम्मान मिलता है। दूसरों पर परोपकार करना, यह भाव इन्हें अच्छा इंसान बनाता है।

  • बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं धनी

जुलाई माह में जन्म लेने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, इन्हें अपना काम हर किसी से निकलवाने में महारत हासिल होती है। कूटनीति के सहारे कठिन से कठिन काम भी आसानी से हल कर लेते हैं। इस माह में जन्मे युवा अगर किसी काम को करने की एक बार ठान लेते हैं तो उसे जल्द पूरा करने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed