हिंदू धर्म में भी तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। यह पौधा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे की नियमित पूजा की जाती है उस घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। तुलसी को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है, लेकिन यदि इसे घर में सही से न रखा जाए तो इसका शुभ परिणाम नहीं मिलता है। ऐसे में यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। चलिए जानते हैं घर में तुलसी के पौधे को रखने का सही नियम...
वास्तु उपाय: घर में इन स्थानों पर भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा, झेलनी पड़ सकती है परेशानी
इस दिशा में न रखें तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा पितरों और यमराज की मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्व दिशा होती है।
तुलसी के पास न हो अंधेरा
तुलसी के पौधे को हमेशा ऐसे स्थान पर रखें जहां पर धूप आती हो। यदि आपके घर में तुलसी के पौधे को अंधेरे कोने या ऐसे स्थान पर रखा गया है, जहां पर रोशनी नहीं पहुंचती तो अच्छा नहीं माना जाता है।
Bhagya Rekha: ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, शादी के बाद चमकती है किस्मत
इस जगह न लगाएं तुलसी
कुछ लोग अपने घर की जमीन में ही तुलसी का पौधा लगा देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। तुलसी के पौधे को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हमेशा गमले में लगाना शुभ माना जाता है।
तुलसी के पास न रखें ये चीजें
तुलसी के पौधे के पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। इसके आस-पास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू आदि नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही छुना चाहिए।