फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry Luck Line This Kind Of Bhagyarekha People Will Earn Money After Marriage

Bhagya Rekha: ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, शादी के बाद चमकती है किस्मत

Fri, 02 Feb 2024 01:44 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 02 Feb 2024 01:44 AM IST
सार

Bhagya Rekha Palmistry: हथेली में मौजूद कुछ रेखाएं शुभ होती हैं तो कुछ अशुभ भी होती हैं। कहा जाता है कि रेखाएं यदि अशुभ स्थिति हों तो व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। वहीं यदि ये रेखाएं शुभ हों तो व्यक्ति अपने जीवन में खूब सफलता, मान-सम्मान और अपार धन-दौलत पाता है।

विज्ञापन
Palmistry Luck Line This Kind Of Bhagyarekha People Will Earn Money After Marriage
ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग होते हैं भाग्यशाली - फोटो : iStock

विस्तार

Bhagya Rekha Palmistry: किसी भी व्यक्ति की हथेली में मौजूद प्रत्येक रेखा खास होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इन्हीं रेखाओं को देखकर व्यक्ति के भाग्य, सेहत, विवाह, बच्चे और सुख-दुख के बारे में पता लगाया जाता है। हथेली में मौजूद कुछ रेखाएं शुभ होती हैं तो कुछ अशुभ भी होती हैं। कहा जाता है कि रेखाएं यदि अशुभ स्थिति हों तो व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। वहीं यदि ये रेखाएं शुभ हों तो व्यक्ति अपने जीवन में खूब सफलता, मान-सम्मान और अपार धन-दौलत पाता है। आज हम हथेली में मौजूद भाग्य रेखा के बारे में बात करेंगे। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि भाग्य रेखा शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। शादी के बाद ऐसे लोगों का जीवन अधिक सुखमय होता है। ऐसे में आइए जानते हैं भाग्य रेखा के बारे में कुछ खास बातें...

विज्ञापन


हथेली पर कहां होती है भाग्य रेखा?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जो रेखा हथेली शुरुआत से निकलकर सीधे मध्यमा अंगुली पर जाकर मिलती हो तो उसे भाग्य रेखा कहते हैं। भाग्य रेखा जहां से आरंभ होती है उसे मणिबंध कहते हैं और मध्यमा अंगुली के नीचे उभार वाले स्थान पर मिलती है उसे शनि पर्वत कहते हैं।
विज्ञापन


शुभ होती है ऐसी भाग्य रेखा 
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलती हुई शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसा व्यक्ति विवाह के बाद धनवान बनता है। कहा जाता है कि शादी के बाद इन लोगों की किस्मत एकदम से चमक जाती है और जीवन में खूब तरक्की करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यदि कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर दो हिस्सों में बंट जाए और गुरु पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति दानी और परोपकारी स्वभाव का होता है। ऐसा व्यक्ति उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। 


हालांकि बीच से कटी हुई भाग्य रेखा शुभ नहीं मानी जाती है। हथेली में जिस स्थान पर भाग्य रेखा कटी होती है व्यक्ति को जीवन के उस पड़ाव पर संघर्ष और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed