फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips for Diya: सप्ताह के इन तीन दिन जरूर जलाएं ये अलग-अलग दीपक, दूर होगी घर की दरिद्रता

Wed, 13 Nov 2024 01:24 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 13 Nov 2024 01:24 PM IST
सार

Tips Of Deepak : हिंदू धर्म में रोजाना सुबह-शाम घरों में पूजा पाठ से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इससे परिवार में सुख शांति और बरकत बनी रहती हैं। मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से पूजा पाठ करने पर न केवल मन शांत बल्कि शुभ परिणामों की प्राप्त भी होती हैं।

विज्ञापन
Tips Of Deepak know Upay for money career and marriage
Tips Of Deepak - फोटो : freepik

Tips for Diya: हिंदू धर्म में रोजाना सुबह-शाम घरों में पूजा पाठ से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इससे परिवार में सुख शांति और बरकत बनी रहती हैं। मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से पूजा पाठ करने पर न केवल मन शांत बल्कि शुभ परिणामों की प्राप्त भी होती हैं। इस दौरान पूजा पाठ की शुरुआत हमेशा दीप प्रज्वलित करने से की जाती है। मान्यताओं के अनुसार यदि अग्नि देव को साक्षी मानकर कार्य किए जाए, तो वह हमेशा सफल होते हैं। आमतौर पर सरसों के तेल का दीपक घरों में जलाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि सप्ताह में तीन दिन अलग-अलग तेल से दीपक जलाए जाएं, तो कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए इन तीन अलग-अलग दीयों के बारे में जानते हैं।

Tips Of Deepak know Upay for money career and marriage
Tips Of Deepak - फोटो : freepik

सरसों के तेल का दीया
सप्ताह में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त और रिश्तों में मजबूती आती हैं।

Tips Of Deepak know Upay for money career and marriage
Tips Of Deepak - फोटो : freepik

तिल के तेल का दीपक
सप्ताह में मंगलवार का दिन हनुमान भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी के समक्ष तिल के तेल का दीपक जलाने से मंगल संबंधित समस्याएं समाप्त होती हैं। इतना ही नहीं साधक के मन से सभी डर भय भी दूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips Of Deepak know Upay for money career and marriage
Tips Of Deepak - फोटो : freepik

गुरुवार को ऐसे जलाएं दीपक
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव के लिए माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजें दान करने से भाग्य में वृद्धि होती हैं। माना जाता है कि गुरुवार के दिन बेलपत्र के पेड़ के पास तेल में हल्दी डालकर दीया जलाएं। इससे गुरु दोष से संबंधित समस्याओं से निवारण होता है। यही नहीं ग्रह कलह से भी छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन
Tips Of Deepak know Upay for money career and marriage
Tips Of Deepak - फोटो : freepik
दीपक जलाते समय मंत्र
दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र- शुभम करोति कल्याणं,आरोग्यं धन संपदाम्,शत्रु बुद्धि विनाशाय,दीपं ज्योति नमोस्तुते।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed