महाभारत के 10 मशहूर स्थान, देखिए किस हाल में हैं अब
महाभारत में कई स्थानों का जिक्र किया गया है। आज के समय में भारत काल के वह स्थान कहां और किस रूप में हैं देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे, आइये देखते हैं महाभारत काल के उन स्थानों की एक झलक।
महाभारत के 10 मशहूर स्थान, देखिए किस हाल में हैं अब
महाभारत में सबसे ज्यादा महत्व हस्तिनापुर को दिया गया है क्योंकि पूरी कहानी हस्तिनापुर के इर्दगिर्द ही घूमती है। हस्तिनापुर के लिए ही महाभारत का युद्ध हुआ था। यह स्थान वर्तमान में मेरठ शहर के पास है।
महाभारत के 10 मशहूर स्थान, देखिए किस हाल में हैं अब
यह है तक्षशीला जो महाभारत काल में गंधार प्रदेश राजधानी थी। कौरवों की माता कुंती गंधार के राजा शुबल की पुत्री थी। कथा है कि यहीं पांडवों के वंशज जनमेजय ने अपने पिता परीक्षित की सांप काटने से मृत्यु के बाद क्रोधित होकर सर्पयज्ञ का अयोजन किया था जिसमें हजारों नाग जलकर भष्म हो गए थे।
महाभारत के 10 मशहूर स्थान, देखिए किस हाल में हैं अब
महाभारत में जिस उज्जानिक नामक स्थान का जिक्र किया गया है वह वर्तमान काशीपुर है जो उत्तराखंड के नैनीताल जिला में स्थित है। यहां पर गुरु द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को शिक्षा दिया था। यहां स्थित द्रोणसागर झील के बारे में कहा जाता है कि पांडवों ने गुरु दक्षिणा के तौर पर इस झील का निर्माण किया था।
महाभारत के 10 मशहूर स्थान, देखिए किस हाल में हैं अब
महाभारत में वारणावर्त का जिक्र किया गया है। यह वही स्थान है जहां कौरवों ने लाक्षागृह में पांडवों को जलाकर मारने का प्रयास किया था। यह लाक्षागृह बागपत में स्थित है।