Surya Upay: हिंदू मान्यताओं के अनुसार सप्ताह में हर दिन किसी न किसी देवी देवता व ग्रह से जुड़ा होता है, इसके आधार पर पूजा-पाठ करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष की मानें तो जैसे शनिवार शनिदेव और शनि ग्रह से जुड़ा है, ठीक वैस ही रविवार सूर्य देवता और सूर्य ग्रह से संबंधित है। इस दिन सूर्य उपासना करने से जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि और नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है, यही नहीं कुंड़ली में इनकी स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को करियर में ऊंचा पद मिलता है। परंतु स्थिति कमजोर होने पर कई मानसिक अशांति झेलनी पड़ती है। ऐसे में रविवार के दिन इन खास उपायों को करने से सूर्यदेव को प्रसन्न और कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है, आइए इनके बारे में जानते हैं।
{"_id":"678b580bb48333f2f4095d22","slug":"surya-dev-ko-prasan-karne-ke-upay-do-these-remedies-on-sunday-to-fulfill-all-wishes-in-hindi-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Dev Ke Upay: सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को करें ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Surya Dev Ke Upay: सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार को करें ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी
Sat, 18 Jan 2025 02:49 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:49 PM IST
सार
Surya Upay: हिंदू मान्यताओं के अनुसार सप्ताह में हर दिन किसी न किसी देवी देवता व ग्रह से जुड़ा होता है, इसके आधार पर पूजा-पाठ करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
Surya Dev Ke Upay
- फोटो : अमर उजाला
Surya Dev Ke Upay
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय
- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार रविवार को सूर्य नमस्कार करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Surya Dev Ke Upay
- फोटो : Adobe stock
- धार्मिक मान्यताओं की मानें तो कुंड़ली में सूर्य कमजोर होने पर जातक को रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से जातक के भाग्य में वृद्धि हो सकती हैं।
- ज्योतिषियों के मुताबकि सूर्यदेव को लाल रंग अति प्रिय है। ऐसे में रविवार को लाल रंग के वस्त्र धारण करके उनकी पूजा करें, इससे जीवन में खुशियों का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Dev Ke Upay
- फोटो : freepik
- मान्यता है कि रविवार को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीप जलाकर रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
Surya Dev Ke Upay
- फोटो : freepik
रविवार के दिन सूर्य देव के इन 12 मंत्रों का जाप करने से रूके हुए कार्यों को गति प्राप्त होती हैं
- ॐ आदित्याय नमः।
- ॐ सूर्याय नमः।
- ॐ रवेय नमः।
- ॐ पूषणे नमः।
- ॐ दिनेशाय नमः।
- ॐ सावित्रे नमः।
- ॐ प्रभाकराय नमः।
- ॐ मित्राय नमः।
- ॐ उषाकराय नमः।
- ॐ भानवे नमः।
- ॐ दिनमणाय नमः।
- ॐ मार्तंडाय नमः।