{"_id":"1eef0cc854e8575c6dc51ce9e76ad36e","slug":"story-about-shakuni-mahabharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में
Fri, 11 Sep 2015 06:08 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाभारत के खलनायक का जब भी नाम लिया जाता है तो उनमें एक नाम आता है दुर्योधन के मामा और गांधारी के भाई शकुनी का। शकुनी के बारे में कहा जाता है कि इसी ने दुर्योधन के मन में पांडवों के प्रति नफरत का बीज बोया था और जुए का ऐसा खेल खेला था कि कौरव और पांडव महाभारत के महायुद्ध के लिए तैयार हो गए और कुरु वंश का विनाश हो गया।
मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में
2 of 7
आखिर शकुनी ने यह सब जानबूझ कर क्यों किया, क्यों उसने अपने भांजों और बहन के खानदान का अंत कर दिया। इस विषय में एक कथा यह मिलती है कि वह नहीं चाहता था कि उसकी बहन गांधारी का विवाह अंधे धृतराष्ट्र से हो। भीष्म के दबाव में गांधारी को धृतराष्ट्र से विवाह करना पड़ा इसलिए वह बदले की भावना से हस्तिनापुर में आकर रहने लगा और षड्यंत्र एवं कुचक्र चाल चलने लगा। जबकि कहानी का दूसरा भाग हैरान करने वाला है।
मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में
3 of 7
एक बार भीष्म पितामह को शकुनी की बहन गांधारी का ऐसा सच पता लगा जिसे जानकर भीष्म नाराज हो गए। भीष्म नहीं चाहते थे कि गांधारी के विवाह के पूर्व का यह सच किसी और को पता चले। इसके लिए भीष्म ने शकुनी के पूरे परिवार को बंदीगृह में डाल दिया। बंदी गृह में सभी को इतना ही भोजन दिया जाता था कि धीरे-धीरे भूख से तड़प कर वह मर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में
4 of 7
भूख के कारण जब शकुनी के सभी भाई आपस में भोजन के लिए लड़ने लगे तब इनके पिता ने यह तय किया कि अब से सारा भोजन एक ही आदमी करेगा। हम सभी अपनी जान देकर एक आदमी की जान बचाएंगे जो हमारे साथ हुए अन्याय का बदला ले सके। इसलिए तय किया गया कि जो सबसे बुद्धिमान और चतुर होगा वही सारा भोजन करेगा।
विज्ञापन
मामा शकुनी के पासों में ऐसा क्या था जो कभी नहीं हारे जुए में
5 of 7
शकुनी सबसे छोटे लेकिन चतुर और बुद्धिमान थे इसलिए सारा भोजन शकुनी को मिलने लगा। शकुनी अपने परिवार के साथ हुए अन्याय को भूल न जाए इसके लिए सभी ने मिलकर शकुनी के पैर को तोड़ दिया जिससे शकुनी बाद में लंगड़ा कर चलने लगे।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।