फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2023: हर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें, खुशहाल होगा जीवन

Thu, 07 Sep 2023 07:03 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 07 Sep 2023 07:03 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2023 Every person must learn these things from Lord Shri Krishna
हर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें - फोटो : iStock

Shri Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज यानी 07 सितंबर को भी मनाया जा रहा है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर और 7 सितंबर दो दिन है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि कंस के बढ़ रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। श्री कृष्ण ने अपने जीवन में सभी रिश्तों को बड़ी ईमानदारी से निभाया है। आइए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण के जीवन की ऐसी खास बातें जिसे हर व्यक्ति को जरूर सीखना चाहिए...   



Janmashtami 2023: पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

Trending Videos
Shri Krishna Janmashtami 2023 Every person must learn these things from Lord Shri Krishna
हर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें - फोटो : iStock
संघर्ष ही जीवन है

शुरुआत से ही कान्हा का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनके मामा कंस ने उन्हें मारने के लिए कई षड्यंत्र किए, लेकिन कृष्ण कभी भी इन बाधाओं से विचलित नहीं हुए। वे पूरे धैर्य के साथ इन संघर्षों का सामना करते रहे। ऐसे ही हर व्यक्ति को जीवन में आने वाली कठिनाईयों का सामना बिना हिम्मत हारे करते रहना चाहिए। फल की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य करते रहना चाहिए। अंत में जीत आपकी ही होगी।

Shri Krishna Janmashtami 2023 Every person must learn these things from Lord Shri Krishna
हर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें - फोटो : facebook
सच्ची दोस्ती 

कृष्ण और सुदामा की दोस्ती के किस्से हर किसे को पता होंगे। भगवान कृष्ण ने अपने हर रिश्ते को ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े की पाबंदियों से हमेशा दूर रखा है। उनकी दोस्ती को देखकर हर व्यक्ति को अपने रिश्ते की कद्र करना सिखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2023 Every person must learn these things from Lord Shri Krishna
हर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें - फोटो : iStock
सच्चा प्यार

वृंदावन में राधा के साथ कई ऐसी गोपियां थीं जो श्री कृष्ण से बेहद प्यार करती थीं। कन्हा उन सभी गोपियों का सम्मान करते थे, लेकिन राधा के प्रति उनका प्यार उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। आज के प्रेमियों को श्री कृष्ण के प्यार और प्रेमिकाओं के प्रति सम्मान से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 

Dahi Handi 2023: इस साल कब किया जाएगा दही हांडी उत्सव का आयोजन? जानिए क्या है इसका महत्व

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2023 Every person must learn these things from Lord Shri Krishna
हर व्यक्ति को भगवान श्री कृष्ण से जरूर सीखनी चाहिए ये बातें - फोटो : iStock
माता-पिता

श्री कृष्ण भले ही देवकी और वासुदेव के पुत्र कहलाते हैं, लेकिन उनका पालन-पोषण यशोदा और नंद ने किया था। इसके बावजूद भगवान कृष्ण ने अपनी दोनों मांओं देवकी और यशोदा को अपने जीवन में बराबर का स्थान दिया। दोनों के प्रति अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया। अपने इस स्वभाव से कृष्ण ने दुनिया को सिखाया कि हमारे जीवन में मां-बाप का स्थान सबसे ऊंचा होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed