फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami Vrat Paran Time: शुभ मुहूर्त में ही करें जन्माष्टमी व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने की सही विधि

Thu, 07 Sep 2023 06:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 07 Sep 2023 06:59 AM IST
विज्ञापन
Krishna janmashtami 2023 vrat paran time shubh muhurat of paran rules and what to eat during paran
शुभ मुहूर्त में ही करें जन्माष्टमी व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने की सही विधि - फोटो : iStock

Krishna Janmashtami 2023 Vrat Paran Time: प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी देशभर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। इसी उपक्ष्य में यह पर्व मनाया मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की जाती है। देशभर के सभी प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में विशेष तरह के आयोजन किए जाते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। ऐसे में कृष्ण भक्त इस दिन उपवास रखकर कान्हा की भक्ति में डूबे रहते हैं और रात में 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म के बाद विधि पूर्वक पूजा करते हैं और व्रत का पारण करते हैं। 

Krishna Janmashtami 2023 Wishes: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, बरसेगा कान्हा का आशीर्वाद 

Krishna janmashtami 2023 vrat paran time shubh muhurat of paran rules and what to eat during paran
शुभ मुहूर्त में ही करें जन्माष्टमी व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने की सही विधि - फोटो : iStock

हिंदू धर्म में सिर्फ व्रत ही नहीं बल्कि उसके पारण का भी विषेश महत्व होता है। कोई भी व्रत तभी पूर्ण माना जाता है, जब उसका पारण विधिपूर्वक किया जाए। अगर पारण के नियमों को पालन न किया जाए, तो व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है। ऐसे में यदि आपने भी जन्माष्टमी का व्रत रखा है तो इसका पारण भी विधि पूर्वक करें। चलिए जानते हैं जन्माष्टमी व्रत के पारण का नियम और सही समय...  

Krishna janmashtami 2023 vrat paran time shubh muhurat of paran rules and what to eat during paran
शुभ मुहूर्त में ही करें जन्माष्टमी व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने की सही विधि - फोटो : iStock
जन्माष्टमी व्रत पारण का समय 2023

जन्माष्टमी व्रत पारण आप तीन तरह से कर सकते हैं। कुछ लोग रात में ही कन्हा की पूजा के बाद व्रत का पारण कर लेते हैं, तो कुछ लोग अगले दिन सुबह व्रत का पारण करते हैं। वहीं कुछ लोग अष्टमी तिथि के समाप्त होने के बाद इस व्रत का पारण करते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी इस व्रत का पारण कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna janmashtami 2023 vrat paran time shubh muhurat of paran rules and what to eat during paran
शुभ मुहूर्त में ही करें जन्माष्टमी व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने की सही विधि - फोटो : iStock
  • रात में व्रत पारण का समय- 12 बजकर 42 मिनट के बाद 
  • अगले दिन सुबह व्रत पारण का समय- 7 सितंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट के बाद 
  • अष्टमी तिथि के समापन के बाद व्रत पारण का समय- 7 सितंबर को शाम 04 बजकर 14 मिनट के बाद
Janmashtami 2023: आज जन्माष्टमी के पावन पर्व पर करें कृष्ण चालीसा का पाठ, हर काम में मिलेगी सफलता 
विज्ञापन
Krishna janmashtami 2023 vrat paran time shubh muhurat of paran rules and what to eat during paran
शुभ मुहूर्त में ही करें जन्माष्टमी व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने की सही विधि - फोटो : iStock
इस तरह करें व्रत का पारण
इस दिन कान्हा को भोग लगाने के लिए जो पंजीरी और माखन चढ़ाई जाती है, उसी से व्रत का पारण करें। मान्यता है कि अगर कान्हा के भोग के प्रसाद से ही व्रत का पारण किया जाए, तो ही कान्हा की पूजा पूर्ण मानी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed