फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2023: पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

Tue, 05 Sep 2023 04:47 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 05 Sep 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Do These Upay To Get A Child Like Sri Krishna News In Hindi
पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

Krishna Janmashtami 2023: श्रीहरि विष्णु के पूर्णावतार भगवान श्री कृष्ण ने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पृथ्वी पर जन्म लिया था। तब से यह दिन हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल 6 सितंबर 2023 को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत रखते हैं और पूरी आस्था के साथ पूजा करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणी संतान की प्राप्ति के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। हर मां कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान की कामना करती है। यदि आप भी कृष्ण की तरह गुणी संतान चाहती हैं, तो जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय जरूर करें। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में विस्तार से...

Dahi Handi 2023: इस साल कब किया जाएगा दही हांडी उत्सव का आयोजन? जानिए क्या है इसका महत्व 

Krishna Janmashtami 2023 Do These Upay To Get A Child Like Sri Krishna News In Hindi
पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

यदि आप भी लड्डू गोपाल की तरह सुंदर और गुणवान संतान चाहते हैं, तो जन्माष्टमी के दिन नीचे दिए मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र को बहुत ही ज्यादा चमत्कारी माना गया है।  

'सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। 
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।'
Krishna Janmashtami 2023 Do These Upay To Get A Child Like Sri Krishna News In Hindi
पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बुध और गुरु ग्रह कमजोर होते हैं, उन्हें संतान प्राप्ति में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पति-पत्नी मिलकर तुलसी की माला से संतान गोपाल मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।

ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते ।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

Janmashtami 2023: इन चीजों के बिना अधूरा है लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जन्माष्टमी पर इस तरह करें कान्हा को तैयार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Do These Upay To Get A Child Like Sri Krishna News In Hindi
पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन डाली सहित खीरा घर ले आएं और उससे ही श्रीकृष्ण का जन्म कराएं। इसके बाद पूजा में इस्तेमाल इस खीरे को प्रसाद के रूप में गर्भवती महिला को खिलाएं। इससे गुणवान संतान की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Do These Upay To Get A Child Like Sri Krishna News In Hindi
पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय - फोटो : iStock

लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री बहुत पसंद है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और उनकी तरह ही गुणवान संतान की कामना करें। ऐसा करने से देवकीनंदन जल्द प्रसन्न होंगे और आपको सुंदर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed