फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shardiya navratri 2026 date ashtami navami tithi ashtami navami kanya pujan importance

कब है शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि, जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Mon, 12 Oct 2026 07:33 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Oct 2026 07:33 PM IST
सार

अष्टमी-नवमी तिथि पर विधि-विधान से पूजा करने, दुर्गा सप्तशती का पाठ और कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। इस तिथि पर छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा होती है।

विज्ञापन
shardiya navratri 2026 date ashtami navami tithi ashtami navami kanya pujan importance
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

शारदीय नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है और अष्टमी-नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी और नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। अष्टमी-नवमी तिथि पर विधि-विधान से पूजा करने, दुर्गा सप्तशती का पाठ और कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। इस तिथि पर छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा होती है। आइए जानते हैं अष्टमी और नवमी तिथि कब मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इन तिथियों का क्या है धार्मिक महत्व। 
विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि अष्टमी तिथि 2026 
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को मनाई जा रही है। अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का समय 19 अक्तूबर को सुबह 08 बजकर 29 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि 2026
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू हो रही है, जिसका समापन 20 अक्तूबर को 12 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी। नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन करने का विशेष महत्व होता है। 19 अक्तूबर को कन्या पूजन के लिए मुहूर्त अभिजीत रहेगा। इसका समय 11 बजकर 43 मिनट से लेकर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि अष्टमी और नवमी तिथि का महत्व
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व होता है। अष्टमी-नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन करने का विशेष महत्व होता है। अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-आराधना होती है, जबकि नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना करने का विधान होता है। इस दिन मां के इस स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि,खुशहाली और परिवार में समृद्धि का वास होता है। नवरात्रि पर अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन करने की विशेष परंपरा होती है। इस दिन 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की कन्याओं की पूजा, भोजन, दक्षिणा देते हुए उनका आशीर्वाद लिया जाता है। अष्टमी-नवमी तिथि पर कन्या पूजन और हवन से सुख-शांति और सकारात्मकता आती है। 

नवरात्रि के नौ दिन इन 5 बड़ी बातों का रखें खास ध्यान, व्रत का मिलेगा पूरा फल और प्रसन्न होंगी देवी

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के इन नामों का करें जाप, बनेंगे अटके काम और पूरी होंगी मनोकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed