Ashtami or Navami 2026: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व जारी है और इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर उपवास रखते हैं। वहीं, व्रत का पारण नवरात्रि के अंतिम दिनों में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के इन दिनों मां दुर्गा की पूजा करने के साथ कन्या पूजन और कन्या भोज कराने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना की जाती है। कुछ लोग अष्टमी, तो कुछ नवमी तिथि पर कन्या पूजन करते हैं। ऐसे में साल 2026 में अष्टमी और नवमी किस दिन मनाई जाएगी और कन्या पूजन के लिए कौन-सा समय शुभ रहेगा, आइए जानते हैं।
अष्टमी-नवमी 2026: कब मनाई जाएगी अष्टमी-नवमी? जानें सही डेट, महत्व और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Ashtami or Navami 2026: नवरात्रि में जहां देवी की पूजा-पाठ और उपवास का महत्व होता है, तो वहीं कन्या पूजन भी महत्वपूर्ण माना गया है। नवरात्रि के अंतिम दिनों में साधक द्वारा कन्या पूजन किया जाता है, जिसके बाद व्रती अपने व्रत का पारण कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि अष्टमी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर 2026 को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, 19 अक्तूबर को अष्टमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर आप छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उनका पूजन कर उन्हें भरपेट भोजल करा सकते हैं।
मंगल गोचर से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, परिवार से लेकर करियर और कारोबार तक मिलेगा लाभ
अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक बताया जा रहा है। इस अवधि में मां दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है।
सूर्य की राहु के नक्षत्र में एंट्री: मेष सहित इन राशि के लोगों को होगी परेशानी, रिश्ते-नौकरी में दिखेगा उतार-चढ़ाव
शारदीय नवरात्रि नवमी 2026 कब है?
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्तूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर 19 अक्तूबर को ही नवमी मनाई जाएगी। हालांकि, उदयातिथि के आधार पर पूजा करने वाले 20 अक्तूबर को कन्या पूजन कर सकते हैं।
नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नवमी पर कन्या पूजन करने वाले भक्त 19 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक पूजा कर सकते हैं। वहीं, 20 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक बताया जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना करने और कन्याओं का पूजन करने की परंपरा निभाई जा सकती है।
28 या 29 अक्तूबर, कब रखा जाएगा करवा चौथ? जानें सही तारीख, सरगी खाने से लेकर चांद निकलने तक का समय
शारदीय नवरात्रि 2026: नौ देवियों की पूजा के साथ करें उनकी आरती, जानें दिन के अनुसार पूरी जानकारी