फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiv Chalisa: हर सोमवार जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट

Mon, 02 May 2022 07:11 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 02 May 2022 07:11 AM IST
विज्ञापन
shiv chalisa lyrics Recite Shiv Chalisa on every Monday to fulfill all your wishes
हर सोमवार जरूर करें शिव चालीसा का पाठ - फोटो : iStock

Shiv Chalisa: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से शिवजी की पूजा-अर्चना की जाती है। भोलेनाथ के भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन विधि-विधान से शिव शंकर की पूजा करने से वो जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सोमवार के दिन व्रत-उपवास करने से जातकों की सभी समस्याएं और परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा सोमवार के दिन पूजा करते समय शिव चालीसा का पाठ जरूर करें। मान्यता है कि इससे शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से सभी बाधाएं दूर करते हैं। 

श्री शिव चालीसा 

||दोहा||

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

shiv chalisa lyrics Recite Shiv Chalisa on every Monday to fulfill all your wishes
हर सोमवार जरूर करें शिव चालीसा का पाठ - फोटो : iStock

चौपाई


जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥

मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

shiv chalisa lyrics Recite Shiv Chalisa on every Monday to fulfill all your wishes
हर सोमवार जरूर करें शिव चालीसा का पाठ - फोटो : iStock

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥

विज्ञापन
विज्ञापन
shiv chalisa lyrics Recite Shiv Chalisa on every Monday to fulfill all your wishes
हर सोमवार जरूर करें शिव चालीसा का पाठ - फोटो : iStock

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी।कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई।कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर।भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

विज्ञापन
shiv chalisa lyrics Recite Shiv Chalisa on every Monday to fulfill all your wishes
हर सोमवार जरूर करें शिव चालीसा का पाठ - फोटो : iStock

जय जय जय अनन्त अविनाशी।करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै।भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो।येहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो।संकट ते मोहि आन उबारो॥

मात-पिता भ्राता सब होई।संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी।आय हरहु मम संकट भारी॥

धन निर्धन को देत सदा हीं।जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी।क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed