फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid-ul-Fitr 2022: किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

Sun, 01 May 2022 11:58 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 May 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2022 date in india saudi arabia pakistan chand mubarak mithi eid importance
किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर - फोटो : iStock

Eid-ul-Fitr 2022: ईद-उल-फितर उन त्योहारों में से एक है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास है। एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद के इंतजार की खुशी अलग ही होती है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, साल के नौवें महीने में रोजा रखा जाता है और रमजान के अंतिम दिन बड़ी धूम-धाम से ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सभी रोजेदारों के रोजे पूरे हो जाते हैं। जैसे ही लोग रमजान खत्म होने के करीब पहुंचते हैं। सभी के मन में एक सवाल होता है कि सऊदी अरब में ईद अल-फितर 2022 कब है? दरअसल, सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का एलान किया जाता है। ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है। ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर फज्र की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद एक दूसरे को बधाइयां देने के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। चलिए आज जानते हैं कि भारत में कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, क्या है इसका महत्व और इतिहास.... 

Eid-ul-Fitr 2022 date in india saudi arabia pakistan chand mubarak mithi eid importance
किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर - फोटो : iStock

सऊदी अरब में कब मनेगी ईद?
सऊदी अरब अमीरात, कतर सहित अन्य अरब देशों में चांद देखने वाली समितियों व सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने ऐलान किया है कि 02 मई, दिन सोमवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। सऊदी अरब की घोषणाओं पर ही अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा व अन्य पश्चिमी देशों में रहने वाले मुसलमान अमल करते हैं, इसलिए वह भी सोमवार को भी ईद मनाएंगे। 

Eid-ul-Fitr 2022 date in india saudi arabia pakistan chand mubarak mithi eid importance
किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर - फोटो : iStock
भारत में कब मनेगी ईद?

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में मुसलमान शव्वाल अर्धचंद्र की तलाश 01 मई को करेंगे। यहां के अनुयायियों को अगर रविवार यानी आज शाम को चांद दिख गया तो इन देशों में 02 मई 2022 को ईद मनाई जाएगी। वहीं अगर चांद दिखने की खबर नहीं मिली तो 02 मई को दूसरा रोजा रखा जाएगा और अगले दिन यानी 03 मई को ईद-उल- फितर होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2022 date in india saudi arabia pakistan chand mubarak mithi eid importance
किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर - फोटो : iStock
ईद-उल-फितर का महत्व

मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-फितर बेहद खास है। ये अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में नौवां महीना रमजान का है। वहीं दसवां महीना शव्वाल है। शव्वाल का पहला दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। शव्वाल का अर्थ है, 'उपवास तोड़ने का त्योहार।'

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr 2022 date in india saudi arabia pakistan chand mubarak mithi eid importance
किस दिन मनाई जाएगी ईद-उल-फितर - फोटो : iStock

इस दिन सुबह सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। इसके बाद खजूर या कुछ मीठा खाते हैं। इसके साथ ही ये सद्भाव और खुशियों का त्योहार शुरू हो जाता है। लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं और उपहार देते हैं। सभी रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर जाते हैं। घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed