फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2022: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि और कलश स्थापना का मुहूर्त

Sun, 04 Sep 2022 11:59 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 04 Sep 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 date pujan vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि - फोटो : Amar Ujala

Shardiya Navratri 2022: शक्ति साधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व नवरात्रि को सनातन धर्म में बेहद पवित्र पर्व माना गया है। हिंदू धर्म में वैसे तो सालभर में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी पड़ती हैं। लेकिन शारदीय नवरात्रि का अलग ही महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी धरती लोक पर विचरण करती हैं। साथ ही अपने भक्तों के कष्टों को हरकर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए नवरात्रि के दिन बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं...

Shardiya Navratri 2022 date pujan vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि - फोटो : iStock

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। जो कि 05 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घरों में कलश स्थापित किए जाते हैं। लोग व्रत रखते हैं और माता रानी की विधि पूर्वक पूजा करती हैं। 


 
Shardiya Navratri 2022 date pujan vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि - फोटो : iStock
  • शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि - प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 26 सितंबर को सुबह 03 बजकर 24 मिनट से हो रही है, जो कि 27 सितंबर सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। 
  • घटस्थापना मुहूर्त- इस साल घटस्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 19 मिनट तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 date pujan vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि - फोटो : iStock

शारदीय नवरात्रि की महत्वपूर्ण तिथियां 

  • नवरात्रि प्रथम दिन: प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना - 26 सितंबर 2022 दिन सोमवार
  • नवरात्रि दूसरा दिन: मां ब्रह्मचारिणी पूजा - 27 सितंबर 2022 दिन मंगलवार
  • नवरात्रि तीसरा दिन: मां चंद्रघण्टा पूजा - 28 सितंबर 2022 दिन बुधवार
  • नवरात्रि चौथा दिन: मां कुष्माण्डा पूजा - 29 सितंबर 2022 दिन गुरुवार
  • नवरात्रि पांचवां दिन: मां स्कंदमाता पूजा - 30 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार
  • नवरात्रि छठा दिन: मां कात्यायनी पूजा -01 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार
  • नवरात्रि सातवां दिन: मां कालरात्री पूजा - 02 अक्टूबर 2022 दिन रविवार
  • नवरात्रि आठवां दिन (अष्टमी तिथि):  मां महागौपूजा, 03 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार (दुर्गा महाष्टमी)
  • नवरात्रि नवां दिन (नवमी तिथि): मां सिद्धरात्री पूजा, दुर्गा महानवमी पूजा - 04 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 date pujan vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि - फोटो : iStock

कलश स्थापना विधि 
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र पहनें। फिर मंदिर की साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कें। इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें। मिट्टी के एक पात्र में जौ बो दें। साथ ही इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें। कलश में चारों ओर आम या अशोक के पत्ते लगाएं और स्वास्तिक बनाएं। फिर इसमें साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें। फिर एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें और इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां जगदंबे का आहवाहन करें। फिर दीप जलाकर कलश की पूजा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed