फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति? जानिए क्या हैं इसके नियम और फायदे

Mon, 26 Sep 2022 10:54 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 26 Sep 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Akhand Jyoti Benefits Or Niyam Akhand Jyoti Jalane Ke Fayde In Hindi
नवरात्रि में क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति - फोटो : अमर उजाला

Shardiya Navratri 2022 Akhand Jyoti Benefits : हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो जाता है, जो इसी माह की नवमी तिथि तक चलता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 04 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। वहीं 05 अक्टूबर को विजयदशमी है। नवरात्रि के पावन उत्सव पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी धरती लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों के कष्टों को हर कर उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। साथ ही नौ दिनों के लिए माता रानी के नाम की अखंड ज्योति भी जलाई जाती है। अखंड ज्योति का मतलब ऐसी ज्योति जो खंडित न हो। यानी बिना बुझे निरंतर जलती रहे। लेकिन अखंड ज्योति क्यों जलाई जाती है, इसे जलाने के नियम क्या हैं? आइए जानते हैं...

Shardiya Navratri 2022 Akhand Jyoti Benefits Or Niyam Akhand Jyoti Jalane Ke Fayde In Hindi
नवरात्रि में क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति - फोटो : iStock

क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति ?
धार्मिक मान्यता है कि इस अखंड ज्योति के प्रकाश से आपके घर-परिवार की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा जो भी भक्त नौ दिनों तक बिना बुझे अखंड ज्योति जलाता है उसे मां दुर्गा आशीर्वाद देकर उसके जीवन में हमेशा प्रकाश बनाए रखती हैं। इसलिए मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के पर्व में अखंड ज्योति जलाई जाती है। 

Shardiya Navratri 2022 Akhand Jyoti Benefits Or Niyam Akhand Jyoti Jalane Ke Fayde In Hindi
नवरात्रि में क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति - फोटो : iStock

नवरात्रि में अखंड ज्योति को जलाने के नियम

  • शुभ मुहूर्त देखकर ही अखंड ज्योति को प्रज्वलित करना चाहिए। 
  • अखंड ज्योति को लकड़ी की चौकी पर रखकर जलाएं। 
  • अखंड ज्योति जलाने के लिए शुद्ध देसी घी का प्रयोग करें।  
  • यदि आपके पास ज्योति जलाने के लिए देसी घी नहीं है, तो तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अखंड ज्योति के लिए रुई की जगह कलावे का इस्तेमाल करें। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि कलावे की लंबाई इतनी रखें कि ज्योति नौ दिनों तक जलती रहे। 
  • इसे प्रज्वलित करने से पहले इसमें आप बहुत थोड़े से चावल भी डाल सकते हैं। 
  • अखंड ज्योति को देवी मां के दाईं ओर रखा जाना चाहिए। 
  • अखंड ज्योति को कभी भी गंदे हाथों से बिल्कुल भी छूना नहीं चाहिए। 
  • अखंड ज्योति को कभी पीठ दिखाकर नहीं जाना चाहिए।
  • नवरात्रि समाप्त होने पर ही इसे स्वयं ही समाप्त होने देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Akhand Jyoti Benefits Or Niyam Akhand Jyoti Jalane Ke Fayde In Hindi
नवरात्रि में क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति - फोटो : istock

अखंड ज्योति के फायदे 
मान्यता है कि जिस दीपक की लौ सोने के समान जल रही हो वह दीपक आपके जीवन में धन्य धान लेकर आता है। साथ ही व्यवसाय और नौकरी में तरक्की का संदेश भी देता है। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022 Akhand Jyoti Benefits Or Niyam Akhand Jyoti Jalane Ke Fayde In Hindi
नवरात्रि में क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति - फोटो : iStock

नवरात्रि के दौरान घर में अखंड ज्योति जलाने से सुख-समृद्धि और धन-संपदा प्राप्त होती है। वहीं कहा जाता है कि अखंड ज्योत का बिना किसी कारण अपने आप बुझ जाना अशुभ होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed