फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न, खत्म हो जाएंगे सारे दुख

Fri, 18 Apr 2025 05:55 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 18 Apr 2025 05:55 AM IST
सार

Shani Dev Ko Prasann Karne Ke Upay: नवग्रहों में न्याय के प्रतीक माने जाने वाले शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था, जिसे शनि जयंती के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव सूर्य देव और उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं। 

विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 Astro Remedies To Please Shani Dev Remove Obstacles Shani Dev ko Khush karne Ke Upay
शनि जयंती 2025 - फोटो : adobe stock

Astro Remedies To Please Shani Dev: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को विशेष महत्व प्राप्त है। नवग्रहों में न्याय के प्रतीक माने जाने वाले शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था, जिसे शनि जयंती के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। यह दिन न केवल शनि महाराज की कृपा प्राप्त करने का अवसर होता है, बल्कि शनि दोष जैसे साढ़ेसाती, ढैय्या, या शनि की प्रतिकूल दृष्टि से राहत पाने का उत्तम मुहूर्त भी होता है।


Shani Dev Ki Priya Rashi: शनिदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का भाग्य बदलता है, मिलता है अपार धन और प्रतिष्ठा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव सूर्य देव और उनकी पत्नी छाया के पुत्र हैं। वे कर्म के अनुसार फल देने वाले एकमात्र ऐसे ग्रह देवता हैं, जो न्यायप्रिय और तटस्थ भाव से कार्य करते हैं। इसलिए जो व्यक्ति अपने जीवन में सत्कर्म करता है, ईमानदारी से परिश्रम करता है और दूसरों की सहायता करता है, उस पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। वहीं, छल-कपट, अत्याचार और अधर्म करने वालों को शनि कठोर दंड भी देते हैं। शनि जयंती के इस अवसर पर कुछ विशेष उपाय करने से शनि देव प्रसन्न होंगे और सभी कष्टों से मुक्ति दिलाएंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
Bhadra Rajyog: मिथुन राशि में बनेगा भद्र राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Shani Jayanti 2025 Astro Remedies To Please Shani Dev Remove Obstacles Shani Dev ko Khush karne Ke Upay
शनि जयंती 2025 - फोटो : AdobeStock

तेल दान और छाया दान का महत्व
शनि जयंती के शुभ अवसर पर छाया दान का विशेष महत्व होता है। इसमें एक कांसे या लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लिया जाता है और उसमें पहले स्वयं का प्रतिबिंब देखा जाता है। इसे छाया दान कहा जाता है और यह विधि शनि दोष निवारण का अचूक उपाय माना जाता है। इसके पश्चात यह तेल सहित किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दी जाती है या शनि मंदिर में अर्पित की जाती है। ऐसा करने से जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

Shani Jayanti 2025 Astro Remedies To Please Shani Dev Remove Obstacles Shani Dev ko Khush karne Ke Upay
शनि जयंती 2025 - फोटो : अमर उजाला

शनि दोष निवारण हेतु विशेष दान
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से पीड़ित जातकों को शनि जयंती के दिन कुछ विशिष्ट वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए। इनमें काले वस्त्र, सरसों का तेल, काले तिल, काले चने, उड़द की दाल, लोहा, और भोजन का दान प्रमुख हैं। यह दान शनि ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का कार्य करते हैं और साथ ही कुंडली में शनि की स्थिति को संतुलित करने में सहायक होते हैं। यह भी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन गरीबों की सेवा करता है, उसे शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 Astro Remedies To Please Shani Dev Remove Obstacles Shani Dev ko Khush karne Ke Upay
शनि जयंती 2025 - फोटो : freepik

शनि मंत्रों का जाप और व्रत का महत्व
शनि जयंती से प्रारंभ कर प्रत्येक शनिवार को ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यह मंत्र शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत प्रभावी माना गया है। साथ ही शनि चालीसा, शनिदेव की आरती और शनि स्तोत्र का पाठ करने से भी अद्भुत फल प्राप्त होता है। यदि संभव हो तो इस दिन व्रत रखकर शनिदेव की आराधना करें। यह व्रत मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक सिद्ध होता है।

विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 Astro Remedies To Please Shani Dev Remove Obstacles Shani Dev ko Khush karne Ke Upay
शनि जयंती 2025 - फोटो : adobe stock

शिव और हनुमान जी की आराधना
शनि देव के आराध्य भगवान शिव माने जाते हैं। अतः शनि जयंती के दिन शिवलिंग पर काले तिल मिश्रित जल से जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र या ॐ नम: शिवाय का जाप करें। शनि के दोषों को शांत करने के लिए यह अत्यंत प्रभावी उपाय माना गया है। साथ ही शनि देव हनुमान जी के परम भक्त हैं और उनके पूजन से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अतः शनि पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा, सुंदरकाण्ड का पाठ या हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह शनि के दंड से रक्षा प्रदान करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed