फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadra Rajyog: मिथुन राशि में बनेगा भद्र राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Thu, 17 Apr 2025 06:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 17 Apr 2025 06:05 AM IST
सार

Lucky Zodiac Sign in Bhadra Rajyog: वर्तमान में बुध मीन राशि में स्थित हैं, लेकिन 6 जून 2025 को वे अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण होगा,जो पंच महापुरुष योगों में से एक है। 

विज्ञापन
Bhadra Rajyog in Gemini Sign Positive Impact On These Zodiac Signs
मिथुन राशि में भद्र राजयोग - फोटो : Adobe Stock

Bhadra Rajyog in Mithun Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यह ग्रह संचार, बुद्धि, तर्क, गणित, लेखन, व्यवसाय और वाणिज्य का प्रतीक माना गया है। जिनकी कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होता है, वे व्यक्ति तेज बुद्धि, व्यावसायिक कुशलता और बातचीत में माहिर होते हैं। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और जब भी यह ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो विशिष्ट राजयोगों का निर्माण करता है जो जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव लाते हैं।


Shadashatak Yoga: 18 साल बाद राहु और मंगल का षडाष्टक योग, इन 3 राशियों के लिए लाएगा चुनौतियां
वर्तमान में बुध मीन राशि में स्थित हैं, लेकिन 6 जून 2025 को वे अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण होगा,जो पंच महापुरुष योगों में से एक है। यह योग बुद्धि, वाणी, तर्कशक्ति और व्यावसायिक सफलता का अद्वितीय संगम है। इसका प्रभाव 22 जून 2025 तक रहेगा, जब बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
12 साल बाद बनने वाले शक्तिशाली राजयोग से इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, होगी धनवर्षा
इस दुर्लभ राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर नजर आएगा, लेकिन विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह समय जीवन में सफलता, समृद्धि और चमत्कारी प्रगति लेकर आएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इस भद्र योग का सबसे अधिक लाभ।
Panchgrahi Yog 2025: 25 अप्रैल को पंचग्रही महासंयोग, इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला

Bhadra Rajyog in Gemini Sign Positive Impact On These Zodiac Signs
मिथुन राशि में भद्र राजयोग - फोटो : Adobe Stock

कुंडली में कब बनता है भद्र राजयोग?
भद्र राजयोग, वैदिक ज्योतिष के पंच महापुरुष योगों में से एक है, जो बुध ग्रह के प्रभाव से बनता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह एक विशेष स्थान पर विराजमान होता है, तब यह शक्तिशाली योग निर्मित होता है। यदि बुध आपकी कुंडली में लग्न, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में स्थित हो और वह भी मिथुन या कन्या राशि में तो यह योग सक्रिय हो जाता है। ये भाव कुंडली के केन्द्र स्थान कहलाते हैं और जब इनमें बुध अपनी ही राशियों में बैठता है, तब वह बेहद प्रभावशाली बन जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को बुद्धिमत्ता, व्यापारिक सफलता, वाणी की प्रभावशीलता और आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है। इस योग से व्यक्ति ज्ञानवान, तार्किक, कुशल वक्ता और धन-समृद्ध बनता है।

Bhadra Rajyog in Gemini Sign Positive Impact On These Zodiac Signs
मिथुन राशि में भद्र राजयोग - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सौभाग्य लेकर आ सकता है। रुके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं और लंबे समय से जिन योजनाओं पर विचार चल रहा था, उन्हें मूर्त रूप देने का अवसर मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में एक नया आत्मविश्वास झलकेगा और कामकाज की गुणवत्ता में निखार आएगा। व्यवसाय में साझेदारी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhadra Rajyog in Gemini Sign Positive Impact On These Zodiac Signs
मिथुन राशि में भद्र राजयोग - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
भद्र राजयोग कन्या राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर में नये अवसर प्राप्त होंगे, और जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जिन लोगों को लंबे समय से नौकरी की तलाश थी, उनके लिए यह समय सकारात्मक बदलाव ला सकता है। खासकर मीडिया, शिक्षा, संगीत, कला या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
Bhadra Rajyog in Gemini Sign Positive Impact On These Zodiac Signs
मिथुन राशि में भद्र राजयोग - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भद्र योग एक शुभ संकेत है। किस्मत का पहिया आपके पक्ष में घूमेगा। धार्मिक व आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के साथ आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफे के नए रास्ते खुलते दिखेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। साथ ही विदेश यात्रा या दूर की यात्राओं का योग भी बन सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed