हम अपने बड़े बुजुर्गों से अक्सर यह सुनते आ रहे हैं कि कुछ चीजों को करने से बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होती है और कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अपशगुन होता है। शगुन और अपशगुन के बारे में प्राचीन काल से सुनते आ रहे हैं। शकुन शास्त्र में शुभ और अशुभ चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जैसे कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही खाकर घर से निकला जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जो कार्य करने जा रहे हैं उसमें सफलता प्राप्त होती है। वहीं दूसरी तरफ कई अपशगुन भी होते हैं जिनके बारे में मान्यता है कि अपशगुन होने पर कार्यों में बाधाएं आती हैं और कार्य सफल नहीं होता। शगुन और अपशगुन की ये मान्यताएं प्राचीनकाल से ही चली आ रही हैं। जिसमें कुछ लोग इन मान्यताओं पर विश्वास करते हैं तो कुछ नहीं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही 10 अपशगुनों के बारे में...
{"_id":"60db0a96c8f407027018e3c5","slug":"shagun-and-apshagun-in-life-know-sign-good-or-bad-energy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मान्यताएं: अपशगुन मानी गई हैं ऐसी 10 घटनाएं, जानिए इन अशुभ घटनाओं का प्रभाव","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
मान्यताएं: अपशगुन मानी गई हैं ऐसी 10 घटनाएं, जानिए इन अशुभ घटनाओं का प्रभाव
Sat, 03 Jul 2021 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Water Tap
1- पानी का अपशगुन
ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में नल से लगातार पानी टपकता रहता है वहां धन की हानि होती रहती है। इसके अलावा सुबह-सुबह बाथरूम में खाली बाल्टी देखना भी अपशगुन माना जाता है। खाली बाल्टी देखने से आर्थिक और मानसिक परेशानियां आती हैं। ऐसे में हमेशा बाथरूम में बाल्टी को भरकर रखना चाहिए।

knife
- फोटो : istock
2- लोहे की चीजों का अपशगुन
मान्यता है जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जाएं जल्दी से हावी हो जाती है। ऐसे में उनके बिस्तर के सिरहने के पास लोहे से बनी चीजों का रखने से नकारात्मक ऊर्जाएं नहीं भटकती है। लेकिन जंग लगी लोहे की चीजों का घर पर रखना अपशगुन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
3- दूध का अपशगुन
दूध का उबलकर जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। जमीन पर दूध के गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना या हानि होने का संकेत माना जाता है।
दूध का उबलकर जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। जमीन पर दूध के गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना या हानि होने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
गोल दर्पण
4- शीशे का अपशगुन
वास्तु शास्त्र में शीशे के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। शगुन शास्त्र में शीशे या कांच की चीजों का टूटना बहुत ही अपशगुन माना जाता है। टूटे हुए आइने में कभी भी देखकर श्रृंगार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा एक साल से छोटे बच्चों को आईना देखना अशुभ होता है। घर के कोनो में कांच के टूटे हुए टुकड़ों को जमाकर रखना भी अशुभ माना जाता है।