फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September 2020 Calendar: सितंबर माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट

Sun, 30 Aug 2020 07:58 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 30 Aug 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
September 2020 Calendar know vrat festivals and holidays of September
calendar 2020 - फोटो : calendar 2020

September 2020 Calendar: इस साल सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। माह की शुरूआत ही अनंत चतुर्दशी से हो रही है। इस माह के शुरूआती 17 दिन श्राद्ध पक्ष के दिन है। आइए जानते हैं सितंबर माह में कौन-कौनसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे। जानें उनकी तारीखें...

September 2020 Calendar know vrat festivals and holidays of September
अनंत चतुर्दशी - फोटो : अमर उजाला।
अनंत चतुर्दशी
अनंत चतुर्दशी पर्व मंगलवार 1 सितंबर को पड़ रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है। भक्तगण इस दिन जगत के पालनहार का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत आदि का पालन करते हैं। इसी दिन गणेश विसर्जन भी किया जाएगा।    
September 2020 Calendar know vrat festivals and holidays of September
भाद्रपद पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भाद्रपद पूर्णिमा
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि पूर्णिमा तिथि कहलाती है। इस साल यह तिथि 2 सितंबर बुधवार के दिन पड़ रही है। भाद्रपद पूर्णिमा को श्राद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा की जाती है, साथ ही इस दिन उमा-महेश्वर व्रत भी रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
September 2020 Calendar know vrat festivals and holidays of September
संकष्टी चतुर्थी - फोटो : Pixabay
संकष्टी चतुर्थी

5 सितंबर शनिवार के दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी से आशय संकट को रहने वाली चतुर्थी तिथि से है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं।

विज्ञापन
September 2020 Calendar know vrat festivals and holidays of September
इंदिरा एकादशी - फोटो : सोशल मीडिया
इंदिरा एकादशी

इंदिरा एकादशी व्रत 13 सितंबर रविवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि यह एकादशी पापों को नष्ट करने वाली और पितरों को तृप्ति देने वाली होती है। दरअसल यह एकादशी पितृ पक्ष में पड़ती है। इसलिए इस तिथि का खास महत्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed