फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन चार चीजों का जीवन में है सबसे ज्यादा महत्व

Sun, 30 Aug 2020 06:00 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 30 Aug 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Chanakya niti these 4 things have the most importance in life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियो में मनुष्य के लिए बहुत उपयोगी बातें बताई हैं। चाणक्य बहुत विद्वान थे। उन्हें हर विषय की गहरी समझ थी। उन्होंने नीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र आदि की रचना की। इन्हें कौटिल्य भी कहा जाता है।  इन्होंने तक्षशिला से शिक्षा प्राप्त की और वहीं पर शिक्षक भी हुए। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के को सफल बनाने कई महत्वपूर्ण बातों का वर्णन चाणक्य नीति में किया है। इतने पहले समय की इनकी नीतियां आज के जीवन में भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने चार चीजों के बारे में जिक्र किया है, जिनका किसी भी मनुष्य के जीवन में सबसे ज्यादा महत्व है। आइए जानते हैं वे चार चीजें कौन-सी हैं।


 

Chanakya niti these 4 things have the most importance in life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

नात्रोदक समं दानं न तिथि द्वादशी समा।
न गायत्र्या: परो मन्त्रो न मातुदैवतं परम्।।

इस श्लोक के अनुसार मनुष्य के लिए अन्न के दान को सबसे बड़ा दान बताया गया है। आचार्य  चाणक्य के अनुसार किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने और किसी प्यासे मनुष्य को पानी पिलाने से बड़ा कोई  और कोई दान नहीं हो सकता है। ऐसे लोग बहुत अच्छे हृदय के होते हैं। इस श्लोक में चाणक्य ने एकादशी तिथि के बाद की तिथि यानी द्वादशी को सबसे पवित्र बताया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। जो इस जगत के पालन कर्ता हैं। इसलिए इस तिथि का बहुत महत्व है।

 

Chanakya niti these 4 things have the most importance in life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

इस श्लोक के अनुसार गायत्री मंत्र सबसे बड़ा मंत्र है। इस मंत्र का अर्थ होता है कि उस प्राणस्वरुप, दुखनाशक, सुखस्वरुप, तेजस्वी परमात्मा को हम अपनी अंतरआत्मा में धारण करें। परमात्मा हमें सन्मार्ग की ओर प्रेरित करे। ऋषि मुनियों में भी इस  मंत्र को सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti these 4 things have the most importance in life
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि मां का स्थान सबसे बड़ा होता है। मां को पृथ्वी से भी बड़ा माना गया है। चाणक्य के अनुसार मां से बड़ा कोई देवता या गुरु नहीं हो सकता। मां ही अपने बच्चे की सबसे पहली और बड़ी गुरु है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed