फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के दूसरे मंगलवार पर करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे तरक्की और धन में वृद्धि

Tue, 22 Jul 2025 10:51 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 10:51 AM IST
सार

सावन महीने के मंगलवार को किए गए विशेष उपाय बजरंगबली और शिवजी की कृपा से जीवन में तरक्की और आर्थिक समृद्धि लाते हैं। इस पावन अवसर पर की गई पूजा और साधना से मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
 

विज्ञापन
Second Tuesday of Sawan Special Unlock Prosperity and Progress with Lord Hanuman’s Blessings
Sawan Mangalwar Upay - फोटो : adobe stock

Sawan Mangalwar Upay: सावन का पावन महीना 11 तारीख शुक्रवार से शुरू हो चुका है और यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्तगण पूरे मनोयोग और श्रद्धा के साथ शिवजी की पूजा, पाठ और व्रत करते हैं ताकि उनकी कृपा प्राप्त हो सके। सावन के महीने में आने वाला हर दिन विशेष माना जाता है, लेकिन मंगलवार का दिन विशेष रूप से बजरंगबली को समर्पित होता है। इसलिए, सावन के दूसरे मंगलवार को कुछ खास उपाय करने से भोलेनाथ और हनुमानजी दोनों की आशीर्वाद प्राप्त होती है, जो जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की के द्वार खोलते हैं।


Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
हिंदू धर्म में मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्त्व है। इस दिन कुछ आसान और प्रभावी उपाय करने से जातक की किस्मत में सुधार होता है और धन-संपत्ति से जुड़ी परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। शास्त्रों में बताए गए ये उपाय न केवल आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। इसलिए सावन के दूसरे मंगलवार पर इन उपायों को अवश्य अपनाएं और बजरंगबली की विशेष कृपा पाएं।
Shukra Gochar: 26 जुलाई को शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता

Second Tuesday of Sawan Special Unlock Prosperity and Progress with Lord Hanuman’s Blessings
पूजा के बाद उन्हें गुड़ और चने का भोग अर्पित करें। - फोटो : adobe stock

कर्ज़ से मुक्ति पाने का उपाय
अगर आप लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए हैं और उभरने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है, तो सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा करें। हनुमान मंदिर में जाकर विधिवत पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूजा के बाद उन्हें गुड़ और चने का भोग अर्पित करें। फिर लाल मसूर की दाल, थोड़ा गुड़ और एक तांबे का सिक्का लें और इन तीनों को लाल कपड़े में बांधकर एक पोटली बनाएं। इस पोटली को मंदिर में चढ़ाएं और पूजा के बाद उसे अपने घर के मंदिर में रख लें। हर मंगलवार को यह पोटली बदलते रहें। इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होने लगता है और धीरे-धीरे कर्ज से छुटकारा मिलने के योग बनते हैं।

Second Tuesday of Sawan Special Unlock Prosperity and Progress with Lord Hanuman’s Blessings
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के वस्त्र पहनें। - फोटो : adobe stock

जीवन में सफलता पाने का उपाय
अगर करियर या निजी जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा है, तो सावन के मंगलवार को यह उपाय करें। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के वस्त्र पहनें। फिर हनुमानजी की विधिपूर्वक पूजा करें। शाम के समय चमेली के तेल का एक दीपक जलाकर बजरंगबली के सामने रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय जीवन की रुकावटों को दूर करता है और करियर, व्यापार और नौकरी में तेजी से तरक्की दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Second Tuesday of Sawan Special Unlock Prosperity and Progress with Lord Hanuman’s Blessings
इस दिन हनुमान मंदिर जाकर उन्हें बूंदी का भोग लगाएं। - फोटो : instagram

हनुमानजी को प्रसन्न करने का उपाय
हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन हनुमान मंदिर जाकर उन्हें बूंदी का भोग लगाएं। इसके बाद मंदिर के बाहर किसी गरीब या जरूरतमंद को मसूर की दाल का दान करें। यह सरल लेकिन प्रभावी उपाय हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त करने का माध्यम बनता है। अगर आपके जीवन में बार-बार कोई ज़रूरी कार्य रुक रहा है या बाधाएं बनी हुई हैं, तो इस उपाय से उनमें सुधार आ सकता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।

विज्ञापन
Second Tuesday of Sawan Special Unlock Prosperity and Progress with Lord Hanuman’s Blessings
किसी गरीब को लाल वस्त्र दान करें। - फोटो : adobe stock

धन-दौलत वृद्धि के उपाय
अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और आय के साधन सीमित हैं, तो सावन के मंगलवार को यह उपाय लाभदायक रहेगा। शाम के समय हनुमानजी के सामने एक दीपक जलाएं और साफ आसन पर बैठकर 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद किसी गरीब को लाल वस्त्र दान करें। यह उपाय आर्थिक संकट को दूर करता है, आय में वृद्धि के योग बनाता है और मनोकामनाएं पूरी करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed