{"_id":"5ef9a769d986db4e28711922","slug":"sawan-somwar-2020-know-puja-vidhi-and-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2020: सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan Somwar 2020: सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान
Tue, 30 Jun 2020 05:22 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
सावन सोमवार 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है, इसलिए इस खास माह में भगवान शिव के भक्त उनकी उपासना करते हैं। सावन सोमवार के व्रत रखें जाते हैं। यह महीना 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है जो 3 अगस्त रहेगा। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन भोले शंकर की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सावन के महीने में ही शिवभक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा शुरू की जाती है।
सावन माह में कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सावन सोमवार की तारीखें
| दिन | तारीख |
| सावन का पहला सोमवार | 06 जुलाई 2020 |
| सावन का दूसरा सोमवार | 13 जुलाई 2020 |
| सावन का तीसरा सोमवार | 20 जुलाई 2020 |
| सावन का चौथा सोमवार | 27 जुलाई 2020 |
| सावन का पांचवा सोमवार | 03 अगस्त 2020 |
सावन सोमवार की पूजा विधि
- फोटो : सोशल मीडिया
सावन में भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न (पूजा विधि)
- सावन सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करें।
- शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
- साथ ही माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं।
- पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें।
- शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं और सभी को तिलक लगाएं।
- प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं।
- धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें।
- अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव पूजन में इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : AmarUjala
सावन सोमवार की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। साथ ही शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।