फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somvar Vrat 2021: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें व्रत विधि, मुहूर्त और पूजा नियम

Mon, 02 Aug 2021 06:19 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 02 Aug 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
Sawan Somvar Vrat 2021 second vrat vidhi muhurat and benefit
सावन का दूसरा सोमवार व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला

यह भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन का महीना 25 जुलाई से प्रारंभ हुआ था जो 22 अगस्त को समाप्त होगा। धार्मिक दृष्टि से यह महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। सावन में सोमवार व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और सावन का दूसरा सोमवार व्रत 02 अगस्त को है। सावन सोमवार के दिन व्रत धारण कर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार को नवमी तिथि है और इस दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा, जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है। राहु और चंद्रमा से इस दिन ग्रहण योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं सावन सोमवार किस विधि से आप भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

Sawan Somvar Vrat 2021 second vrat vidhi muhurat and benefit
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : SOCIAL MEDIA

सावन के दूसरे सोमवार का शुभ मुहूर्त
अभिजीत : 12:19 पीएम – 01:11 पीएम
अमृत काल : 08:01 पीएम – 09:49 पीएम
ब्रह्म मुहूर्त : 04:47 एएम – 05:32 एएम
गोधुली मुहूर्त : 07:01 पीएम – 07:25 पीएम

Sawan Somvar Vrat 2021 second vrat vidhi muhurat and benefit
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सावन सोमवार व्रत विधि

सुबह दिन जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प करें। फिर शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ का गंगा जल चढ़ाएं। साथ ही माता पार्वती और नंदीजी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं। पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें। भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजें भांग-धतूरा, चंदन, अक्षत चढ़ाएं। प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं। धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें। अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। शाम को पूजा के बाद व्रत खोलकर सात्विक भोजन ग्रहण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somvar Vrat 2021 second vrat vidhi muhurat and benefit
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
इन बातों का ध्यान रखें
  • शिव पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
  • तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। 
  • शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। 
  • शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल अर्पित करें।
विज्ञापन
Sawan Somvar Vrat 2021 second vrat vidhi muhurat and benefit
सावन सोमवार व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सावन सोमवार व्रत के लाभ
  • कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और चंद्र ग्रह से जुड़े सभी दोष दूर होते हैं।
  • सावन सोमवार व्रत से अविववाहित लड़कियों को योग्य वर प्राप्त होता है। 
  • सावन सोमवार व्रत रखने वाले भक्तों का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
  • इस व्रत से नौकरी की समस्या का निदान होता है और व्यवसाय में लाभ मिलता है।
  • सावन सोमवार व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
  • सोमवार व्रत से जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed