यह सावन का पावन महीना चल रहा है। श्रावण मास 25 जुलाई से प्रारंभ हुआ था जो 22 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय माना जाता है। इस महीने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए गंगा जल से उनका अभिषेक किया जाता है। लाखो-लाखों भक्त सावन के महीने में कांवड़ यात्रा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में मां पार्वती ने भगवान शिव जी को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। इसी सावन के महीने में सावन सोमवार व्रत, मंगला गौरी और हरियाली तीज जैसे व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखे जाते हैं। सावन में वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए माता पार्वती और भगवान शिव दोनों की आराधना करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि सुहागिन महिलाएं सावन माह में कुछ उपाय करें तो उन्हें मां पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और उनका दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है।
{"_id":"61041ecb4cdd4b46512ca2f1","slug":"sawan-2021-auspicious-things-for-married-women-in-shravan-maas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2021: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सावन में करें ये 6 उपाय, कामना होगी पूरी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Sawan 2021: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सावन में करें ये 6 उपाय, कामना होगी पूरी
Sun, 01 Aug 2021 06:45 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:45 AM IST
विज्ञापन
सावन 2021: सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना विधि-विधान से की जाती है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
- सावन माह में रोजाना सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इसके बाद ही भोजन करें। सावन भर यह उपाय करने से मां पार्वती और भगवान शिव सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
सावन 2021
- फोटो : अमर उजाला
- श्रावण मास में हरे रंग का विशेष महत्व है। इस समय वातावरण में भी चारो तरफ हरियाली छा जाती है। सुहागिन महिलाओं को सौभाग्य प्राप्ति के लिए सावन माह में हरी चूड़िया और हरे वस्त्र धारण करना चाहिए। ऐसा करने से मां गौरा का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन 2021
- फोटो : pinterest
- सावन माह में मंगलवार को पड़ने वाला मंगला गौरी व्रत रखना चाहिए और इस दिन मां गौरा देवी को सुहाग का श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
विज्ञापन
सावन 2021
- फोटो : अमर उजाला।
- सावन माह में पड़ने वाले व्रत हरियाली तीज के दिन मेहंदी जरूर लगानी चाहिए। इस दिन हाथों में मेहंदी रचाना शुभ होता है। दरअसल मेहंदी को सुहाग की निशाना माना जाता है। हरियाली तीज सावन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाई जाती है।