फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shukrawar Upay: विवाह में आ रही बाधा तो आज के दिन जपें ये मंत्र, वर और कन्या दोनों के लिए है लाभकारी

Fri, 29 Jul 2022 11:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 29 Jul 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Sawan Shukrawar Upay: Remedies For Removing Obstacles In Marriage On Shukla Paksha First Friday
विवाह में आ रही बाधा तो आज के दिन जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

Sawan Shukrawar Upay: भक्तों मनोकामना पूर्ति करने वाला सावन माह शुरू हो चूका है। इस माह को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। साथ ही सावन का महीना भगवान शिव शंकर को भी बेहद प्रिय है। इस माह में अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। सावन में शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस माह में पूजा करने से जीवन की कई परेशानियां खत्म होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। सिर्फ सोमवार ही नहीं बल्कि इस माह का प्रत्येक दिन खास माना जाता है। यही कारण है कि शिव भक्त पूरे साल भर सावन माह का इंतजार करते हैं। पूजा के अलावा इस माह में मनोकामना पूर्ति के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन बेहद खास है। ऐसे में जिन लोगों की शादी, विवाह में किसी तरह की बाधा आ रही है, तो वे आज के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  

Sawan Shukrawar Upay: Remedies For Removing Obstacles In Marriage On Shukla Paksha First Friday
विवाह में आ रही बाधा तो आज के दिन जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

सावन शुक्ल पक्ष की शुरुआत 
14 जुलाई से शुरू हुए सावन माह का कृष्ण पक्ष आज यानी 29 जुलाई से समाप्त हो रहा है। आज से ही सावन का शुक्ल पक्ष आरंभ हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार, विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सावन का शुक्ल पक्ष उत्तम माना गया है। ऐसे में आज के दिन कुछ उपाय करके विवाह में आ रही बाधा को आप दूर कर सकते हैं।  

Sawan Shukrawar Upay: Remedies For Removing Obstacles In Marriage On Shukla Paksha First Friday
विवाह में आ रही बाधा तो आज के दिन जपें ये मंत्र - फोटो : iStock

शीघ्र विवाह के लिए लड़के करें ये उपाय 
आज यानी 29 जुलाई 2022 को विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में जिन लड़कों के विवाह में देरी हो रही है उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। ज्योतिष के अनुसार यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो सावन माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे जल्द अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।  ये रहे वो मंत्र -

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shukrawar Upay: Remedies For Removing Obstacles In Marriage On Shukla Paksha First Friday
विवाह में आ रही बाधा तो आज के दिन जपें ये मंत्र - फोटो : Facebook

मंत्र 1-  नरेंद्र ता चा कविभिर्विगर्हिता, राजन्यवन्धोर्निजधर्मवर्तिन:।
तथापि याचेतब सौह देच्छया, कनयां त्वदीयांन हि शुक्लदा वयम्।।

मंत्र 2-  भगवान भीष्मकसुतामेवं निर्जित्य भुमियान:।
पुरमानीय विधिबदुपयेमे कुरुद्वह।।
पत्नी मनोरमां देहि मनोवृतानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद्भावाम्।।

विज्ञापन
Sawan Shukrawar Upay: Remedies For Removing Obstacles In Marriage On Shukla Paksha First Friday
विवाह में आ रही बाधा तो आज के दिन जपें ये मंत्र - फोटो : istock

लड़कियों के शीघ्र विवाह के लिए मंत्र  
यदि किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है तो उसे सावन माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही विवाह योग्य अच्छे रिश्ते आने लगते हैं। 


कात्यायनि महामाये महायोन्यिधीश्वरि।
नंदगौपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम:।।
है गौरि! शंकरार्धाग्डिं, यथा त्वं शंकरप्रियां 
तथा मां कुरु कल्याणि कांतकांता सुदुर्लभाम्।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed