फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Kalashtami 2023: सावन माह की कालाष्टमी आज, जानिए पूजा विधि और महत्व

Sun, 09 Jul 2023 11:00 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 09 Jul 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Sawan Kalashtami 2023 date shubh muhurt puja vidhi in hindi
बहुत खास होती है सावन माह की कालाष्टमी, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : self

Sawan Kalashtami 2023: हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है। सावन माह की कालाष्टमी आज यानी 9 जुलाई 2023 को है। मासिक कालाष्टमी बहुत खास मानी जाती है, क्योंक इस दिन भगवान शिव के पांचवे अवतार बाबा काल भैरव की पूजा की जाती है। ऐसे में सावन माह में इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन व्रत रख कर पूजा करने से शिव जी के साथ बाबा काल भैरव की भी पूजा की जाती है। कालाष्टमी के दिन विधि-विधान से पूजा करने से सभी प्रकार के दुख-दर्द और परेशानी दूर हो जाती है। इस दिन शिवालयों और मठों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान शिव के रूप में काल भैरव देव का आह्वान किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कालाष्टमी की पूजा विधि और महत्व के बारे में...



Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया, जानिए कैसे होगी शिव पूजा 

Sawan Kalashtami 2023 date shubh muhurt puja vidhi in hindi
बहुत खास होती है सावन माह की कालाष्टमी, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : अमर उजाला

सावन कालाष्टमी 2023 तिथि 
सावन की कालाष्टमी 9 जुलाई 2023, रविवार को है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की कालाष्टमी की शुरुआत 09 जुलाई 2023 को रात 07 बजकर 59 मिनट से हो रही है। ये तिथि अगले दिन 10 जुलाई 2023 को शाम 06 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगी। 

Sawan Kalashtami 2023 date shubh muhurt puja vidhi in hindi
बहुत खास होती है सावन माह की कालाष्टमी, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : Social Media

कालाष्टमी पर तांत्रिक पूजा निशिता काल में की जाती है। वहीं गृहस्थ जीवन वाले लोग इस दिन प्रदोष काल में काल भैरव और महादेव की पूजा करते हैं। इसलिए इस साल सावन कालाष्टमी 9 जुलाई को मान्य होगी। 

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Kalashtami 2023 date shubh muhurt puja vidhi in hindi
बहुत खास होती है सावन माह की कालाष्टमी, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock

पूजा मुहूर्त 

  • प्रदोष काल पूजा समय - 9 जुलाई को रात 07 बजकर 22 मिनट से रात 09 बजकर 54 मिनट तक
  • निशिता काल मुहूर्त- 10 जुलाई को प्रात: 12 बजकर 06 मिनट से प्रात: 12 बजकर 47 मिनट तक
विज्ञापन
Sawan Kalashtami 2023 date shubh muhurt puja vidhi in hindi
बहुत खास होती है सावन माह की कालाष्टमी, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
सावन कालाष्टमी पूजा विधि
  • कालाष्टमी वाले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • फिर काल भैरव के मंदिर या घर में उनके चित्र को चौकी पर स्थापित करें।
  • इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
  • इसलिए भोलनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश का चित्र भी जरुर स्थापित करें।
  • इसे बाद पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
  • पूजा के दौरान घर के मंदिर में दीपक जलाएं, आरती करें और भगवान को भोग लगाएं।
  • बाबा काल भैरव का ध्यान करते हुए हाथ में गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प लें।
  • काल भैरव को दूध, दही धूप, दीप, फल, फूल, पंचामृत आदि अर्पित करें।
  • पूजा में उड़द दाल और सरसों का तेल काल भैरव पर जरूर अर्पित करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed