Sawan 2022: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस माह में भगवान शिव और उनके परिवार की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस माह में शिव जी पूजा करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सावन का महीना और सोमवार का दिन दोनों भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में पड़ने वाले सभी सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही लाभकारी होता है। यही वजह है कि सावन में लोग रूद्राभिषेक कराते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से वह बहुत जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी पाप नष्ट कर मनोवांछित फल देते हैं। इसके अलावा शिव जी से संबंधित कुछ चीजें हैं जिन्हें सावन माह में यदि आप अपने घर लाएंगे तो ये बेहद शुभ होगा। आइए जानते हैं कि कौन सी वो चीजें हैं...
Sawan 2022: सावन में अपने घर पर लाएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें, बरसेगी महादेव की कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह में घर पर शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जाता है। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि घर पर शिवलिंग तभी स्थापित करें जब पहले से आपके घर में शिवलिंग न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि एक घर में दो शिवलिंग रखना शुभ नहीं होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव शंकर के आंसुओं से हुई है। यही वजह है कि रुद्राक्ष भगवान शिव को अतिप्रिय है। ऐसे में यदि आप सावन के महीने में रुद्राक्ष खरीद रहे हैं तो ये बहुत ही शुभ साबित होगा।
भगवान शिव के हाथ में हमेश ही डमरू होता है। ऐसे में सावन के महीने में आप डमरू जरूर खरीद लाएं और इसे शिव जी की पूजा के दौरान जरूर बजाएं। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।
धार्मिक मान्यताओं के दौरान त्रिशूल भगवान शिव जी का अस्त्र है। इसलिए सावन माह में आप चांदी या तांबे की त्रिशूल खरीद सकते हैं। वहीं त्रिशूल खरीदने के बाद उसकी पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।