Hariyali Amavasya 2022: आज हरियाली अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहते हैं। अमावस्या तिथि को विशेष तिथि के रूप में देखा जाता है। हरियाली अमावस्या का दिन पूजा और उपाय के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। इस दिन पूजा करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा यदि आप धन वैभव और सुख समृद्धि चाहते हैं तो हरियाली अमावस्या के दिन आज शाम कुछ उपाय जरूर करें। ज्योतिष के अनुसार ये उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या के उपाय...
Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या आज, धन लाभ के लिए शाम को करें ये छोटा सा उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धन लाभ के लिए जलाएं दीपक
यदि धन लाभ चाहते हैं, तो शाम पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पीपल की परिक्रमा कर देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके अलावा यदि आपको कोई लक्ष्मी मंत्र याद हो तो मन ही मन उसका जाप करें। इसके बाद अपने घर आकर घर के मंदिर में भी दीपक जलाएं। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शनि की कृपा पाने के लिए उपाय
शनिदेव की कृपा पाने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन शाम के समय शमी का पौधा लगाएं और रोज इसकी देखभाल करें। जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ता जाएगा, आप पर शनिदेव की कृपा भी बढ़ती जाएगी। ज्योतिष में शमी का पौधा साक्षात शनि का ही स्वरूप माना गया है।
हनुमानजी को चढ़ाएं चोला
हरियाली अमावस्या पर शाम के समय किसी हनुमान मंदिर जाकर हनुमानी की प्रतिमा पर सिंदूर और सरसों के तेल का चोला चढ़ाएं। मान्यता है कि इस उपाय से हनुमानजी अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं और संकटों से बचाते हैं।
नौकरी पाने का उपाय
आज शाम 1 नींबू घर के मंदिर में रख दें। फिर उसे 4 बराबर भागों में काटकर रात में चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से उनकी तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।