फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shravan 2019 : भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये फूल, भोलेनाथ हो जाएंगे नाराज

Fri, 19 Jul 2019 08:32 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Fri, 19 Jul 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
sawan 2019 dont use this flower in shiv puja
सावन 2019

सावन के पवित्र महाने की शुरुआत हो चुकी है। यह पूरा महीना भगवान भोलेनाथ के पूजा-अर्चना के लिए होता है। इस महीने में लोग शिव की आराधना कर मनचाहे फल की प्राप्ति करते हैं। वैसे तो सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को जल भी चढ़ा दो तो भी वह खुश हो जाते हैं, लेकिन शिव के पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। कुछ फूल ऐसे हैं जो भोलेनाथ को पसंद नहीं हैं। जिनका पूजा में इस्तेमाल करने से शिव जी नाराज हो जाते हैं।

विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए इस सावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन)

sawan 2019 dont use this flower in shiv puja
सावन 2019
भगवान शिव की पूजा में भूलकर भी केतकी का फूल न चढ़ाएंं क्योंकि महादेव ने इस फूल का अपनी पूजा से त्याग कर दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों शिव ने इस फूल को त्याग दिया। 

विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए इस सावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन)
 
sawan 2019 dont use this flower in shiv puja
सावन 2019
पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी कौन बड़ा और कौन छोटा है, इस बात का फैसला कराने के लिए भगवान शिव के पास पहुंचे। इस पर भगवान शिव ने एक शिवलिंग को प्रकट कर उन्हें उसके आदि और अंत पता लगाने को कहा। उन्होंने कहा जो इस बात का उत्तर दे देगा वही बड़ा है। इसके बाद विष्णु जी उपर की ओर चले और काफी दूर तक जाने के बाद पता नहीं लगा पाए। उधर ब्रह्मा जी नीचे की ओर चले और उन्हें भी कोई छोर न मिला। नीचे की ओर जाते समय उनकी नजर केतकी के पुष्प पर पड़ी, जो उनके साथ चला आ रहा था। उन्होंने केतकी के पुष्प को भगवान शिव से झूठ बोलने के लिए मना लिया। जब ब्रह्मा जी ने भगवान शिव से कहा कि मैंने पता लगा लिया है और केतकी के पुष्प से झूठी गवाही भी दिलवा दी तो त्रिकालदर्शी शिव ने ब्रह्मा जी और केतकी के पुष्प का झूठ जान लिया। उसी समय उन्होंने न सिर्फ ब्रह्मा जी के उस सिर को काट दिया जिसने झूठ बोला था बल्कि केतकी की पुष्प को अपनी पूजा में प्रयोग किए जाने के अधिकार से भी वंचित कर दिया।

विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए इस सावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2019 dont use this flower in shiv puja
सावन 2019

शिव की पूजा करते समय सिर्फ फूल ही नही बल्कि अन्य बातों का भी ख्याल रखना चाहिए। जैसे इस दिन पूजा करते समय काले रंग के कपड़े ना पहनें। मान्यता है कि भगवान शिव को काला रंग बिल्कुल भी पसन्द नहीं है।

विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए इस सावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन)

विज्ञापन
sawan 2019 dont use this flower in shiv puja
सावन 2019
इसी तरह शिव की पूजा में शंख से जल और तुलसी अर्पित करना भी निषेध है। भगवान शिव का नारियल पानी से अभिषेक भी नहीं किया जाता है। 

विवाह संबंधी दोषों को दूर करने के लिए इस सावन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक 22 जुलाई को। अभी आर्डर करें।  (विज्ञापन)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed