फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2017ः जानिए क्यों भस्म है महादेव का वस्त्र, आपकी मृत्यु से जुड़ा है रहस्य

Sun, 16 Jul 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 16 Jul 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
sawan 2017: Know why ash is lord shiva cloth, mystery related to death

देवताओं में  भगवान‌ शिव ही ऐसे हैं, जो भस्म को वस्‍त्र के रूप में धारण करते हैं। जिन्हें न किसी गहनों से मतलब है और न ही बाकी चीजों से, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोलेनाथ भस्म में क्‍यों रमे रहते हैं। यही नहीं उनकी पूजा में भी भस्म का काफी महत्व है। भोलेनाथ के शरीर पर लगे भस्म के पीछे एक नहीं कई राज छिपे है, जिसमें से एक रहस्य तो आपकी मौत से भी जुड़ा है।

sawan 2017: Know why ash is lord shiva cloth, mystery related to death

माना जाता है कि भगवान शिव मृत्यु के स्वामी है और वो शव के जलने के बाद उसकी बची हुई राख को अपने शरीर पर धारण करते है। इसका मतलब कि इस धरती है जो भी आया है वो एक न एक दिन इसी तरह भगवान शिव में मिल जाएगा। जली चिता की भस्म अपने शरीर पर लगाने से पीछे का कारण पवित्रता से जुडा है। भगवान शिव ने पवित्रता को एक चिता में खोजा। कहा जाता है शरीर पर भस्म लगाकर भगवान शिव उस व्यक्ति से खुद को जोड़ते हैं।

sawan 2017: Know why ash is lord shiva cloth, mystery related to death

वैसे भगवान शिव के  शरीर पर भस्म लगाने के पीछे कारण सिर्फ इतना ही नहीं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार उसके शरीर पर भस्म लगाने कारण उनकी पहली पत्नी से भी जुड़ा है। दरअसल पर माता सती ने खुद  को अग्नि में समर्पित करके आत्मदाह कर लिया था तो उनकी मौत  की खबर सुनकर महादेव अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे। वो अपनी पत्नी के शव को लेकर कभी आकाश तो कभी धरती की ओर घूमने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2017: Know why ash is lord shiva cloth, mystery related to death

जब भगवान विष्णु ने महादेव की ये दशा देखी तो उन्होंने सती माता के शरीर को छूकर उनके शरीर को भस्म में बदल दिया। अपनी पत्नी को भस्म में बदला देखकर और उनकी हमेशा से खुद को दूर होता देखकर भोलेनाथ ने वो भस्म अपने पूरे शरीर पर लगा ली। जिससे वो हमेशा  अपनी पत्नी के साथ रहें। 

विज्ञापन
sawan 2017: Know why ash is lord shiva cloth, mystery related to death

वैसे पूरा शरीर भस्म से ढ़का होने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है। माना जाता है कि ये भस्म शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये त्वचा के रोगों में दवाई  का काम  करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed