फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravivar Ke Upay: जीवन में चाहते हैं तरक्की और मान-सम्मान, तो रविवार को जरूर करें ये सरल उपाय

Sun, 25 Sep 2022 09:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Sep 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
Ravivar Ke Upay do these measures on Sunday to progress and happiness in life
जीवन में चाहते हैं तरक्की और मान-सम्मान, तो रविवार को जरूर करें ये सरल उपाय - फोटो : iStock

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और जल देने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि सूर्य की आराधना से जीवन में सुख, धन, यश और आरोग्य की प्राप्ति होती है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में सूर्य का बहुत बड़ा योगदान होता है। कहा जाता है कि यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत है, तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। वहीं यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं है, तो जातक को जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूर्य को ग्रहों का अधिपति माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि भगवान सूर्य की आराधना से अन्य ग्रहों की स्थिति भी मजबूत होती है। सूर्य की पूजा के अलावा रविवार के उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं रविवार के उपायों के बारे में...  

Ravivar Ke Upay do these measures on Sunday to progress and happiness in life
जीवन में चाहते हैं तरक्की और मान-सम्मान, तो रविवार को जरूर करें ये सरल उपाय - फोटो : iStock
रविवार के उपाय 

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, रोजाना खासतौर पर रविवार को उगते सूरज को जल देना बहुत ही शुभ होता है। सूर्य देव को जल देने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी की भी पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। 

Male Eye Blinking: पुरुषों की बाईं आंख फड़कना देता है कई अशुभ संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Ravivar Ke Upay do these measures on Sunday to progress and happiness in life
जीवन में चाहते हैं तरक्की और मान-सम्मान, तो रविवार को जरूर करें ये सरल उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो आपको रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति के जीवन में आ रही तमाम तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravivar Ke Upay do these measures on Sunday to progress and happiness in life
जीवन में चाहते हैं तरक्की और मान-सम्मान, तो रविवार को जरूर करें ये सरल उपाय - फोटो : iStock

वैसे तो रोजाना सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए, लेकिन यदि आप रोजाना नहीं कर सकते तो कम से कम रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से मान सम्मान में वृद्धि होती है। 

Maa Durga Aarti: शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां अंबे की ये आरती, हर मनोकामना होगी पूरी

विज्ञापन
Ravivar Ke Upay do these measures on Sunday to progress and happiness in life
जीवन में चाहते हैं तरक्की और मान-सम्मान, तो रविवार को जरूर करें ये सरल उपाय - फोटो : iStock

इसके अलावा यदि नौकरी और कारोबार में तरक्की चाहते हैं, तो रविवार के दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से सूर्य देव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed