फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Left Or Right Eye Blinking For Male Astrology Meaning Left Eye Fadakna For Male Shubh Ya Ashubh

Male Eye Blinking: पुरुषों की बाईं आंख फड़कना देता है कई अशुभ संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Thu, 24 Nov 2022 10:10 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 24 Nov 2022 10:10 AM IST
सार

Left Or Right Eye Blinking For Male : सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंख फड़कना कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि इसके कई संकेत होते हैं। आंख फड़कने को कुछ लोग सही संकेत नहीं मानते हैं। कहा जाता है कि बुरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
Left Or Right Eye Blinking For Male Astrology Meaning Left Eye Fadakna For Male Shubh Ya Ashubh
पुरुषों की बाईं आंख फड़कना देता है कई अशुभ संकेत - फोटो : istock

विस्तार

Left Or Right Eye Blinking For Male : अक्सर आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि सुबह से ही उनकी आंख फड़क रही है। कुछ लोगों को लगता है कि शरीर के अंगों या आंख का फड़कना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे सामान्य प्रक्रिया नहीं माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंख फड़कना कोई मामूली बात नहीं है, बल्कि इसके कई संकेत होते हैं। आंख फड़कने को कुछ लोग सही संकेत नहीं मानते हैं। कहा जाता है कि बुरा होने की संभावना है। जबकि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख फड़कने का मतलब हमेशा अशुभ ही नहीं होता है। दाहिनी और बाईं आंख फड़कने का अलग-अलग मतलब होता है। आज हम पुरुषों की आंख फड़कने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में जानेंगे। 

विज्ञापन


पुरुषों की बाईं आंख फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी पुरुष की बाईं आंख फड़के तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। पुरुषों की बाईं आंख फड़कने का अर्थ है कि किसी दुश्मन से लड़ाई हो सकती है या फिर निकट भविष्य में कोई परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही पुरुषों की बाईं आंख फड़कना चिंता, भय, शोक, लड़ाई आदि की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


दाईं आंख फड़कना
यदि पुरुषों की दाईं आंख की ऊपर की पलक फड़कती है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसे सारी इच्छाएं पूरी होने का संकेत माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पुरुषों की दाईं आंख फड़कना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आंख एक साथ फड़कने का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की दोनों आंख एक साथ फड़कने लगें तो इसका मतलब ये होता है कि आपकी किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है। कहा जाता है कि दोनों आंख फड़कने का संकेत महिला और पुरुष दोनों के लिए एक समान होता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed